फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Cheating of 3 crores in the name of getting jobs and land in Gurugram

नौकरी और गुरुग्राम में जमीन दिलाने के नाम पर 3 करोड़ की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Cheating of 3 crores in the name of getting jobs and land in Gurugram
हांसी। सरकारी नौकरी लगवाने और गुरुग्राम के पॉश इलाकों में जमीन दिलवाने के नाम पर तीन करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद उत्तम नगर निवासी नेशव की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित नेशव ने बताया कि करीब दस साल पहले उसके पारिवारिक परिचित गुरुग्राम निवासी पंकज कौशिक ने आयकर विभाग में नौकरी लगवाने की बात कही। इसके एवज में उसने 30 लाख मांगे। वह बेरोजगार था और नौकरी के लालच में उसने राशि दे दी। इसके बाद वर्ष 2011 में पंकज ने गुरुग्राम में रियल एस्टेट का व्यापार करने का प्लान बताया। नेशव ने अपनी उत्तम नगर में करीब दो एकड़ जमीन बेचकर पंकज व उसकी पत्नी की कंपनी सिद्धि विनायक के बैंक खाते में प्लाट खरीदने के लिए 2.10 करोड़ रुपये जमा करवाए व बाकी पैसे अन्य माध्यम से ट्रांसफर करके भेजे। आरोप है कि पंकज ने धोखाधड़ी करते हुए अपनी पत्नी के नाम प्लाट खरीद लिया। कुछ समय बाद यह प्लाट बेचकर अपनी फर्म के खाते में रपये जमा कर दिए। आरोपी ने करीब 3 करोड़ 5 लाख 91 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। रुपये वापस मांगने पर आनाकानी करता रहा। इस साल जनवरी महीने में नेशव ने एसपी कार्यालय में इस बारे में शिकायत दर्ज करवा दी। इसके बाद तत्कालीन एसपी लोकेंद्र सिंह ने आर्थिक अपराध शाखा से मामले की प्रारंभिक जांच करवाई और मामला सही पाया गया।
विज्ञापन

वर्तमान एसपी नितिका गहलोत ने सीआईए से दोबारा मामले की प्रारंभिक जांच करवाई तो शिकायत सही पाई गई। पुलिस ने अब गुरुग्राम निवासी दंपती पंकज व नीतू के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 करोड़ के चेक का भेजा फोटो
नेशव के मोबाइल पर आरोपित ने एक संदेश का फोटो भेजा, जिसमें फर्म के बैंक खाते में 12.60 करोड़ की रकम क्रेडिट होनी दिखाई हुई थी। पंकज ने कहा कि मेरे खाते में आपकी प्रोफिट की रकम आ चुकी है जिसका फोटो आपके पास भेजा है और जल्दी ही 6 करोड़ 30 लाख आपको मिल जाएंगे। नेशव ने फिर पंकज पर विश्वास किया परंतु लंबा समय बीतने के बाद भी पैसे नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed