{"_id":"6836066c75354cacf50c8a26","slug":"cheated-an-elderly-person-out-of-gold-earrings-and-snatched-a-gold-chain-from-a-woman-hisar-news-c-21-hsr1005-635400-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बुजुर्ग से ठगी सोने की बालियां और महिला से छीनी सोने की चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बुजुर्ग से ठगी सोने की बालियां और महिला से छीनी सोने की चेन
विज्ञापन
हिसार। शहर में किसी काम से आई बुजुर्ग महिला को बातों में उलझा व अचेत कर महिला समेत तीन बदमाश सोने की बालियां ले गए। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव लितानी निवासी 60 वर्षीय धनपति देवी मंगलवार को बस में सवार होकर हिसार आई थी। दोपहर 12:30 बजे वह सामान्य बस स्टैंड हिसार पर बैठी थी। इसी बीच दो युवक और एक महिला उसके पास आए और बातों में उलझा लिया। आरोपियों ने कहा कि आज बरवाला जाने वाली बसें बंद हैं। आप हमारे साथ चलो हम आपको बरवाला छोड़ देंगे। उन्होंने धनपति देवी को ऑटो में बैठाया और बोतल से पानी पिलाया। वे धनपति देवी को रेलवे स्टेशन ले गए। रेलवे स्टेशन पर लड़कों के साथ आई महिला ने धनपति के मुंह पर रूमाल लगा दिया, जिससे वह अचेत हो गई। इसके बाद धनपति देवी के कानों से सोने की बाली निकाल ली। बाद में आरोपियों ने उसे ऑटो में बैठाया और बस स्टैंड ले गए। महिला ने गांव पहुंचकर अपना पाॅलिथीन संभाला तो उसमें पत्थर व कागज के टुकड़े मिले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वहीं, सेक्टर 9-11 में बाइक सवार युवकों ने महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 9-11 निवासी मंजू ने बताया कि मंगलवार शाम को सैर करने के लिए पड़ोसी सुमन के साथ जा रही थी। कुछ दूरी जब वे पहुंची तो उस समय दो युवक बाइक पर आए। इनमें से एक युवक ने मंजू के गले से सोने की चेन झपटा मारकर छीन ली। हालांकि दोनों महिलाओं ने शोर भी मचाया। मगर जब तक राहगीर एकत्रित होते, तब तक दोनों युवक बाइक सहित फरार हो चुके थे। पुलिस दोनों आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। ब्यूरो