{"_id":"62ed5508a16d8341a126d94d","slug":"changes-made-in-admission-process-in-gju-and-hsb-hisar-news-hsr6385326140","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजेयू न एचएसबी में दाखिले की प्रक्रिया में किया बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजेयू न एचएसबी में दाखिले की प्रक्रिया में किया बदलाव
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय(जीजेयू) के हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस में वर्ष 2022-23 के लिए एमबीए व एमकॉम पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। दाखिले के लिए लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन के अलावा इंटरव्यू भी आधार होगा।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बलदेव राज कांबोज ने बताया कि हरियाणा बिजनेस स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया को संशोधित किया गया है। वैलिड कैट स्कोर या विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा 80 प्रतिशत वेटेज की होगी। 10 प्रतिशत वेटेज ग्रुप डिस्कशन व 10 प्रतिशत वेटेज पर्सनल इंटरव्यू को दी जाएगी। कुलसचिव प्रो. अवनीश वर्मा ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिनकी अंतिम तिथि 8 अगस्त 2022 है।
हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस के निदेशक प्रो. कर्मपाल नरवाल ने बताया कि 16 अगस्त 2022 को प्रात:कालीन सत्र में एमबीए के लिए एवं सायंकालीन सत्र में एमकॉम के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। लिखित परीक्षा का परिणाम 18 अगस्त तक घोषित कर दिया जाएगा। 19 से 22 अगस्त के दौरान ग्रुप डिस्कशन एवं इंटरव्यू प्रक्रिया होगी। जिसमें कॉरपोरेट जगत से वरिष्ठ प्रोफेशनल लोग भी शामिल होंगे। अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर सर्च कर सकते हैं। 01662-263111 पर फोन कॉल कर या से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।