फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Changes in duties of 14 zonal magistrates and 22 sector officers for elections

Hisar News: चुनाव के लिए 14 जोनल मजिस्ट्रेट और 22 सेक्टर ऑफिसर की ड्यूटी में किया बदलाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Changes in duties of 14 zonal magistrates and 22 sector officers for elections
नारनौंद। नगर पालिका चुनाव के लिए जोनल ऑफिसर कम ड्यूटी मजिस्ट्रेट और सेक्टर ऑफिसरों की ड्यूटी में बदलाव किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि 16 वार्डों के लिए 8 जोनल ऑफिसर कम ड्यूटी मजिस्ट्रेट और 16 सेक्टर ऑफिसर तैनात किए गए हैं। 6 जोनल ऑफिसर कम ड्यूटी मजिस्ट्रेट और 6 सेक्टर ऑफिसर को रिजर्व रखा गया है। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए कुल 14 जोनल ऑफिसर कम ड्यूटी मजिस्ट्रेट और 22 सेक्टर ऑफिसर की ड्यूटी लगाई गई है। यह ड्यूटियां पोलिंग स्टेशन और पोलिंग एरिया के अनुसार वार्ड वाइज तय की गई हैं।
विज्ञापन

वार्ड 1 और 2 के लिए हिसार डीएचबीवीएन से एक्सईएन विक्रांत सांगवान को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। वार्ड 1 के लिए वाणिज्य सहायक प्रोफेसर प्रवीन कुमार और वार्ड 2 के लिए सहायक प्रोफेसर यशवंत सिंह सांगवान को सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किया गया है। वार्ड 3 और 4 के लिए हिसार डीएचबीवीएन से एक्सईएन राजेश निनाणिया को जोनल अधिकारी बनाया गया है। वार्ड 3 के लिए नवीन अरोड़ा और वार्ड 4 के लिए अर्थशास्त्र सहायक प्रोफेसर जोगेंद्र सिंह को सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किया गया है। वार्ड 5 और 6 के लिए हिसार डीएचबीवीएन से एक्सईएन संदीप को जोनल अधिकारी बनाया गया है। वार्ड 5 के लिए अंग्रेजी सहायक प्रोफेसर विष्णु राम और वार्ड 6 के लिए अंग्रेजी सहायक प्रोफेसर मामन सिंह को सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किया गया है। वार्ड 7 और 8 के लिए हिसार डीएचबीवीएन से एक्सईएन सुरेंद्र रेडू को जोनल अधिकारी बनाया गया है। वार्ड 7 के लिए बलजीत सिंह और वार्ड 8 के लिए भूगोल सहायक प्रोफेसर मनोज कुमार को सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किया गया है। वार्ड 9 और 10 के लिए हिसार डीएचबीवीएन से एक्सईएन सतीश कुमार को जोनल अधिकारी बनाया गया है। वार्ड 9 के लिए अनिल नैन और वार्ड 10 के लिए सहायक प्रोफेसर शमशेर सिंह को सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किया गया है। वार्ड 11 और 12 के लिए हिसार डीएचबीवीएन से एक्सईएन रविंद्र घणघस को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। वार्ड 11 के लिए हिंदी सहायक प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद और वार्ड 12 के लिए अरविंद कुमार को सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किया गया है। वार्ड 13 और 14 के लिए हिसार डीएचबीवीएन से एक्सईएन मुकेश कुमार को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। वार्ड 13 के लिए गणित सहायक प्रोफेसर अशोक कुमार और वार्ड 14 के लिए गणित सहायक प्रोफेसर नागेंद्र सिंह तोमर को सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किया गया है। वार्ड 15 और 16 के लिए हिसार डीएचबीवीएन से एक्सईएन अनीश कुमार को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। वार्ड 15 के लिए शारीरिक शिक्षा सहायक प्रोफेसर सुखबीर सिंह और वार्ड 16 के लिए फिजिक्स सहायक प्रोफेसर कर्ण सिंह गिल को सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed