{"_id":"6a3c1babf79beb6f4c0e126b","slug":"change-in-the-weather-drizzle-in-the-morning-movement-of-clouds-throughout-the-day-hisar-news-c-21-hsr1020-897746-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बदला मौसम का मिजाज...सुबह बूंदाबांदी, दिनभर बादलों की आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बदला मौसम का मिजाज...सुबह बूंदाबांदी, दिनभर बादलों की आवाजाही
विज्ञापन
हिसार। प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील बने रहने के चलते बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी बारिश दर्ज की गई। सुबह करीब 8:30 बजे अचानक बूंदाबांदी शुरू हुई जो लगभग 10 मिनट तक चली। बालसमंद क्षेत्र में 2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।
दिनभर जिले में बादलों की आवाजाही और तेज हवाओं के कारण मौसम सुहावना बना रहा। अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से नीचे रहा। रात के तापमान में भी 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार 25 जून तक हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना बनी रहेगी। 28 जून को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा और एनसीआर क्षेत्र में मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। जून के अंतिम दिनों तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा।