फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Change in the question paper pattern, students can solve both the questions of any one unit

कॉलेज व जीजेयू कैंपस के छात्रों की परीक्षाएं आज से शुरू, प्रश्नपत्र पेटर्न में बदलाव, एक यूनिट के दोनों प्रश्न कर सकते हैं छात्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Change in the question paper pattern, students can solve both the questions of any one unit
हिसार। गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी (जीजेयू) कैंपस व एफिलेटिड कॉलेजों की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो रही हैं। परीक्षाएं सुबह व शाम के सत्र में होंगी। अबकी बार परीक्षाएं ऑफलाइन होंगी। जीजेयू प्रशासन ने इस बार प्रश्नपत्र के पैटर्न में बदलाव किया है। विद्यार्थियों को चार यूनिट से चार प्रश्न करने होते हैं। इस बार विद्यार्थी किसी एक यूनिट के दोनों प्रश्न हल कर सकते हैं।
विज्ञापन

वहीं, परीक्षाओं की तैयारी करने वाले जीजेयू कैंपस के विद्यार्थियों को लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए जगह नहीं मिल रही है। लाइब्रेरी में सीटिंग प्लान के अनुसार कुर्सियां व बैंच कम हैं। ऐसे में विद्यार्थी फर्श पर बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। छात्र नेताओं का कहना है कि लाइब्रेरी में कुर्सी पर बैठकर पढ़ने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थी सुबह 7 बजे ही लाइब्रेरी के रीडिंग रूम में आ जाते हैं। फिलहाल परीक्षाओं का समय है इस कारण सुबह 10 बजे तक ही लाइब्रेरी के सभी रीडिंग रूम भर जाते हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को तपती गर्मी में पार्क में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ती है।
विज्ञापन

कॉलेजों में परीक्षाओं की तैयारी पूरी, सीटिंग प्लान तय
कॉलेजों द्वारा परीक्षाओं की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। परीक्षाओं को सुनियोजित तरीके से करवाने के लिए कॉलेजों द्वारा छात्रों की परीक्षा व एडमिट कार्ड की लिस्ट के अनुसार सीटिंग प्लान भी तय कर लिया है। सीटिंग प्लान के अनुसार एक बैंच पर एक छात्र बैठेगा। कमरे के साइज के अनुसार विद्यार्थियों सीटिंग प्लान तैयार किया गया है। जैसे सामान्य कमरे में 30 से 50 व बड़े हॉल कमरे में 50 से 70 की संख्या में विद्यार्थी बैठाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल महीने में हुआ था सेशन शुरू
कोरोना महामारी के चलते मौजूदा सेशन अप्रैल महीने में शुरू हुआ था। विद्यार्थियों का कहना है कि सिर्फ दो महीने ही कक्षा लग पाई हैं। विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम तक पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में विद्यार्थियों ने प्रदर्शन कर पाठ्यक्रम में कटौती करने की मांग की थी।

यूनिट के अनुसार ऐसे आएगा प्रश्नपत्र
प्रश्नपत्र कुल चार यूनिट का होगा। एक यूनिट में दो प्रश्न आएंगे। पिछले सेशन में हर यूनिट से एक प्रश्न करना अनिवार्य था, लेकिन अबकी बार ऐसा नहीं है। प्रश्नपत्र में कुल आठ प्रश्न आएंगे, जिनमें से चार प्रश्न करने अनिवार्य हैं। अगर किसी विद्यार्थी को किसी एक यूनिट से कोई भी प्रश्न नहीं आता है तो किसी अन्य यूनिट के दोनों प्रश्न कर सकता है। बाकी सामान्य तौर पर विद्यार्थियों को प्रत्येक यूनिट से एक ही प्रश्न करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed