फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The Mayor has secured 16 councilors across all committees; Jagmohan emerges as the most powerful.

Hisar News: सब कमेटियों में मेयर ने साधे 16 पार्षद, जगमोहन सबसे पावरफुल

Thu, 29 Oct 2026 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 29 Oct 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
The Mayor has secured 16 councilors across all committees; Jagmohan emerges as the most powerful.
हिसार। नगर निगम के मेयर प्रवीण पोपली ने 17 सब कमेटियों का गठन कर पार्षदों को चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी है। इन कमेटियों में वार्ड-12 के पार्षद जगमोहन मित्तल को सबसे अधिक नौ कमेटियों में जगह मिली है। उन्हें एक कमेटी का चेयरमैन, एक का वाइस चेयरमैन और सात कमेटियों का सदस्य बनाया गया है। वहीं, पार्षद नरेश ग्रेवाल और राजेश अरोड़ा सात-सात कमेटियों में शामिल हैं। सत्यवान पानू और साक्षी शर्मा को छह-छह कमेटियों में जगह मिली है।
विज्ञापन

शहर विधायक सावित्री जिंदल के करीबी माने जाने वाले जगमोहन मित्तल को सबसे ज्यादा कमेटियों में शामिल किया गया है। दूसरी ओर, महिला पार्षद सरोज जैन, शीला देवी, संतोष सैनी और ऊषा को किसी भी कमेटी का चेयरपर्सन नहीं बनाया गया। हालांकि, उन्हें वाइस चेयरपर्सन और सदस्य के तौर पर जिम्मेदारी दी गई है। फाइनेंस सब कमेटी में मेयर प्रवीण पोपली ने अपने अलावा केवल दो पार्षदों जगमोहन मित्तल और नरेश ग्रेवाल को सदस्य बनाया है।
विज्ञापन

17 सब कमेटियों में शामिल पार्षद
1. लोक निर्माण विभाग
गुलाब सिंह — चेयरमैन
नरेश ग्रेवाल — वाइस चेयरमैन
जगमोहन मित्तल — सदस्य
मोहित सिंघल — सदस्य
राजेश अरोड़ा — सदस्य
2. जनस्वास्थ्य विभाग
रवि सैनी — चेयरमैन
भीम महाजन — वाइस चेयरमैन
साक्षी शर्मा — सदस्य
सत्यवान पानू — सदस्य
नरेश ग्रेवाल — सदस्य
3. दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम
हरि सिंह — चेयरमैन
ज्योति वर्मा — वाइस चेयरपर्सन
सरोज जैन — सदस्य
मोहित सिंघल — सदस्य
नवीन कुमार — सदस्य
4. हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण
डॉ. सुमन यादव — चेयरपर्सन
सरोज जैन — वाइस चेयरपर्सन
जगमोहन मित्तल — सदस्य
राजेश अरोड़ा — सदस्य
शीला देवी — सदस्य
5. जिला समाज कल्याण विभाग व परिवार पहचान पत्र
नवीन कुमार — चेयरमैन
ऊषा — वाइस चेयरपर्सन
मनोहर लाल — सदस्य
संजय डालमिया — सदस्य
संतोष सैनी — सदस्य
6. जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग
साक्षी शर्मा — चेयरपर्सन
राजेंद्र बिडलान — वाइस चेयरमैन
गुलाब सिंह — सदस्य
हरि सिंह — सदस्य
भीम महाजन — सदस्य
7. पार्क व सार्वजनिक स्थानों की उपयोगिता
जगमोहन मित्तल — चेयरमैन
मोहित सिंघल — वाइस चेयरमैन
ऊषा — सदस्य
नरेश ग्रेवाल — सदस्य
राजेंद्र बिडलान — सदस्य
8. स्वास्थ्य विभाग और आयुष्मान कार्ड
भीम महाजन — चेयरमैन
रवि सैनी — वाइस चेयरमैन
जगमोहन मित्तल — सदस्य
डॉ. सुमन यादव — सदस्य
सत्यवान पानू — सदस्य
9. हाउस टैक्स
मनोहर लाल — चेयरमैन
जगमोहन मित्तल — वाइस चेयरमैन
संतोष सैनी — सदस्य
सरोज जैन — सदस्य
10. फाइनेंस सब कमेटी
प्रवीण पोपली — चेयरमैन
जगमोहन मित्तल — सदस्य
नरेश ग्रेवाल — सदस्य
11. सैनिटेशन
संजय डालमिया — चेयरमैन
राजेश अरोड़ा — वाइस चेयरमैन
ज्योति वर्मा — सदस्य
नवीन कुमार — सदस्य
गुलाब सिंह — सदस्य
12. बिल्डिंग, अतिक्रमण और रोड
मोहित सिंघल — चेयरमैन
नरेश ग्रेवाल — वाइस चेयरमैन
शीला देवी — सदस्य
साक्षी शर्मा — सदस्य
जगमोहन मित्तल — सदस्य
राजेश अरोड़ा — सदस्य
13. एसटीपी एवं स्टॉर्म वाटर
राजेश अरोड़ा — चेयरमैन
सत्यवान पानू — वाइस चेयरमैन
साक्षी शर्मा — सदस्य
जगमोहन मित्तल — सदस्य
नरेश ग्रेवाल — सदस्य
14. हाउसिंग सोसायटी एवं डीटीपी
नरेश ग्रेवाल — चेयरमैन
साक्षी शर्मा — वाइस चेयरमैन
संजय डालमिया — सदस्य
जगमोहन मित्तल — सदस्य
सत्यवान पानू — सदस्य
शीला देवी — सदस्य
15. गाय, बंदर और कुत्ते
राजेंद्र बिडलान — चेयरमैन
हरि सिंह — वाइस चेयरमैन
नवीन कुमार — सदस्य
राजेश अरोड़ा — सदस्य
सत्यवान पानू — सदस्य
16. महिला एवं बाल विकास
ज्योति वर्मा — चेयरमैन
डॉ. सुमन यादव — वाइस चेयरमैन
संतोष सैनी — सदस्य
सरोज जैन — सदस्य
17. फायर एवं प्रदूषण
सत्यवान पानू — चेयरमैन
संजय डालमिया — वाइस चेयरमैन
हरि सिंह — सदस्य
भीम महाजन — सदस्य
रवि सैनी — सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed