{"_id":"6ae242e80207d2c1350a2547","slug":"at-the-childrens-festival-kids-used-posters-to-convey-messages-about-social-issues-hisar-news-c-21-hsr1005-982324-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बाल महोत्सव में बच्चों ने पोस्टरों से दिया सामाजिक सरोकारों का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बाल महोत्सव में बच्चों ने पोस्टरों से दिया सामाजिक सरोकारों का संदेश
Thu, 29 Oct 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
बाल महोत्सव में बच्चों की रचनात्मक गतिविधियों का अवलोकल करते एसडीएम। स्रोत : प्रशासन
हांसी। जिला बाल कल्याण परिषद परिसर में आयोजित पांच दिवसीय बाल महोत्सव के दूसरे दिन बच्चों ने पोस्टर मेकिंग, मेहंदी रचाओ, फैंसी ड्रेस और समूह नृत्य प्रतियोगिताओं में उत्साह से भाग लिया।
एसडीएम राजेश खोथ ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों के बनाए पोस्टरों को प्रतियोगिता तक सीमित रखने के बजाय परिषद की धरोहर के रूप में सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम भी घोषित किए गए।
एसडीएम ने कहा कि जीवन को खुशनुमा बनाए रखने के लिए अपने भीतर के बचपन को जीवित रखना जरूरी है। बच्चों ने धरती बचाओ, बेटी बचाओ, पर्यावरण एवं जल संरक्षण, ग्रीन दिवाली और चंद्रयान-3 जैसे विषयों पर पोस्टर बनाए। छात्राओं ने मेहंदी के आकर्षक डिजाइन प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने नकद राशि भी दी।
विज्ञापन
कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह, समाजसेवी सतपाल खांडेवाला, विनय जैन, जिला बाल कल्याण अधिकारी ओमप्रकाश, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रधान रविंद्र अत्री, महावीर प्रसाद और अभय राम अल्हान मौजूद रहे। ओमप्रकाश ने एसडीएम को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। परिषद की ओर से उन्हें पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
यह रहे प्रतियोगिताओं के परिणाम :
मेहंदी प्रतियोगिता: आरपीएस पब्लिक स्कूल, हांसी की अंजलि प्रथम, हांसी पब्लिक स्कूल की मन्नत द्वितीय और टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नारनौंद की नितिका तृतीय रही। चेष्टा जांगड़ा और जिया को सांत्वना पुरस्कार मिला। एक अन्य वर्ग में आईपीएस पब्लिक स्कूल, सुल्तानपुर की यशिका प्रथम, आरपीएस पब्लिक स्कूल की महक द्वितीय और टैगोर स्कूल की रुकसाना तृतीय रही। लक्की और सोनम को सांत्वना पुरस्कार मिला।
फैंसी ड्रेस: सेंट ज्ञानेश्वर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की यशिका प्रथम, गुरु तेग बहादुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के दर्पण द्वितीय और हैप्पी पब्लिक स्कूल की नायरा तृतीय रही। सैनिक पब्लिक स्कूल के अश्मीर को सांत्वना पुरस्कार मिला।
समूह नृत्य: यदुवंशी शिक्षा निकेतन की टीम प्रथम, राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम द्वितीय और आरपीएस पब्लिक स्कूल की टीम तृतीय रही। श्री कृष्ण प्रणामी पब्लिक स्कूल की टीम को सांत्वना पुरस्कार मिला।