फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Change in practice time of players due to cold

Hisar News: खिलाड़ियों के प्रैक्टिस समय में बदलाव, खेलों हरियाणा के लिए 15 को खिलाड़ी होंगे रवाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Change in practice time of players due to cold
खेलो हरियाणा को लेकर महाबीर स्टेडियम में कुश्ती खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करवाते कोच नरेंद्र कु? - फोटो : Hisar
हिसार। ठंड को देखते हुए खेल विभाग ने खिलाड़ियों के प्रैक्टिस समय में बदलाव किया है। अभी तक खिलाड़ी सुबह 5 से सुबह 7 बजे तक अभ्यास करते थे। अब सुबह 5.30 बजे से सुबह 7.30 बजे तक और दोपहरबाद 3.30 बजे से शाम 6.30 बजे कर अभ्यास के लिए समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

खेलो हरियाणा प्रतियोगिता 16 दिसंबर से 18 दिसंबर तक होनी है। हिसार से 494 खिलाड़ी भाग लेंगे। 15 दिसंबर को खेलो हरियाणा के लिए खिलाड़ी हिसार से रवाना होंगे। खेलो हरियाणा के लिए पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, फरीदाबाद, जींद, यमुनानगर, रोहतक व गुरुग्राम में खेल कराए जाएंगे। खेल विभाग के हिसार मंडल के डिप्टी डायरेक्टर सतबीर सिंह का कहना है कि पंचायत चुनाव के चलते स्टेडियम के लगभग सभी हॉल बुक थे। इसी कारण खेलो हरियाणा के तहत हिसार में खेल नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

किस जिले में कौन-कौन से खेल होंगे
पंचकूला : वालीबाल, बास्केटबाल, कबड्डी, लड़कियों की हॉकी, बॉक्सिंग
अंबाला : स्वीमिंग, जिमनास्टिक
कुरुक्षेत्र : साइक्लिंग, लड़कों की हॉकी, गतका
करनाल : एथलेटिक्स, बैडमिंटन, कायकिंग, नौकायन, फेंसिंग
फरीदाबाद : शूटिंग, खो-खो, मलखंभ
यमुनानगर : वेट लिफ्टिंग, टेनिस
रोहतक : टेबल टेनिस, तांगथा, कुश्ती
गुरुग्राम : आर्चरी, जूडो, फुटबाल
जींद : रोइंग, योगासन
15 को हॉकी खिलाड़ियों का होगा चयन
अंडर-18 खेलो इडिया को लेकर 15 दिसंबर को महिला हॉकी खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। फिलहाल राई में 26 महिला खिलाड़ियों का कैंप लगा हुआ है। इनमें से 18 खिलाड़ियों का खेलो इंडिया के लिए चयन होगा। खेलो इंडिया भुवनेश्वर में 20 दिसंबर से 30 दिसंबर तक होगा। सीनियर हॉकी कोच आजाद मलिक ने बताया कि इस कैंप में हिसार से 12 लड़कियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed