फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Chances of rain today

Hisar News: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, आज बारिश के आसार

Mon, 06 Jan 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 06 Jan 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Chances of rain today
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। सोमवार अलसुबह से प्रदेश में बारिश के आसार हैं। मंगलवार को फिर से हवाओं की दिशा में बदलाव होने से ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि रविवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने और दक्षिणी पंजाब और उत्तरी राजस्थान पर कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके असर से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में सोमवार अलसुबह मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पहले हरियाणा के पश्चिमी व दक्षिणी हिस्सों और उसके बाद मध्य, उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में गरज चमक व तेज हवा चलेगी। इसके बाद बारिश के साथ ही बारिश के आसार हैं। एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

सुबह छाया रहा कोहरा
रविवार को प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर कोहरा ऊपरी सतह और निचले स्तर पर छाया रहा, जिसकी वजह से दृश्यता घटकर मात्र 50 से 100 मीटर तक पहुंच गई। इस दौरान औसत अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट और औसत न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहा तापमान
जिला-अधिकतम-न्यूनतम
अंबाला-20.3-8.3
हिसार-14.4-8.8
करनाल-21.2-8.0
नारनौल-15.5-6.8
रोहतक-17.7-10.3
भिवानी-15.4-8.9
सिरसा-14.2-10.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed