फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Chance of rain today and tomorrow

Hisar News: एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ, आज व कल बूंदाबांदी की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
Chance of rain today and tomorrow
हिसार। प्रदेश में सोमवार रात को सक्रिय हुए एक कमजोर श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ के असर से 4 व 5 फरवरी को कहीं-कहीं बिखराव वाली बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन

डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि इस विक्षोभ के आंशिक असर से हरियाणा के दक्षिणी हिस्सों, पंजाब से सटे हिस्सों और कुछ पूर्वी हिस्सों पर 4 व 5 फरवरी के दौरान कहीं-कहीं बिखराव वाली बूंदाबांदी के आसार हैं। 5 फरवरी के बाद एक बार फिर से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और कोहरे की गतिविधियां जारी रहेंगी। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग ने 4 फरवरी के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।
विज्ञापन

उधर, सोमवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। हालांकि जल्द ही चमकीली धूप निकल आई। इस दौरान प्रदेश के दिन के औसत तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ, जबकि रात के तापमान में 2.3 डिग्री की गिरावट आई और यह सामान्य के करीब रहा। सोमवार को नारनौल में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं फरीदाबाद में 25.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed