फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Chakbandi, chakbandi in hisar, agitation, Hisar

मोहब्बतपुर में चकबंदी, ग्रामीणों ने काटा बवाल

Fri, 01 Jul 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Fri, 01 Jul 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Chakbandi, chakbandi in hisar, agitation, Hisar
चकबंदी का विरोध - फोटो : bureau

आदमपुर खंड के गांव मोहब्बतपुर और ढाणी मोहब्बतपुर में उच्च न्यायालय के आदेश के बाद आखिर चकबंदी का काम लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन ग्रामीण इस चकबंदी के काम से खुश नहीं हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों ने गलत तरीके से चकबंदी की है।

विज्ञापन


कुछ रसूखदार लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए छोटे किसानों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। किसानों को जब चकबंदी से पहले ये बताया गया था कि प्रति एक एकड़ के हिसाब से तीन मरले जमीन काटी जाएगी, जिससे गांव के रास्ते तथा खाले काटे जाएंगे, लेकिन अब अधिकारी प्रति एकड़ के हिसाब से 9 मरले जमीन काट रहे हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा जो पासबुक किसानों को दी जा रही है, उसमें पूरा रिकॉर्ड भी दर्ज नहीं है। नई चकबंदी में नियम 21(1) के तहत वीरवार को जमीन की पासबुक बांटने का काम लगभग पूरा हुआ। इससे पहले गांव में दो बार की गई चकबंदी का कार्य सिरे नही चढ़ पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब 50 साल बाद गांव में चकबंदी कार्य पूरा हुआ है। वहीं पंचायत भवन में गांव के अनेक ग्रामीणों ने गलत चकबंदी करने की बात कहते हुए अधिकारियों के समक्ष जमकर बवाल काटा।

सुबह चकबंदी अधिकारी एवं तहसीलदार सुखबीर सिंह बूरा, सहायक चकबंदी अधिकारी सीताराम, कानूनगो सुरेंद्र सिंह, पटवारी रमेश, दिलबाग और राजपाल गांव में पहुंचे। सहायक चकबंदी अधिकारी सीताराम द्वारा नियम 21(1) के तहत की गई तकसीम की तहसीलदार और ग्रामीणों ने मंजूरी दी।


15 दिन के अंदर जता सकता है एतराज
चकबंदी अधिकारी एवं तहसीलदार सुखबीर सिंह बूरा ने बताया कि अगर किसी किसान को अपना कोई भी एतराज है तो 15 जुलाई तक अपील कर सकता है। सोमवार से सभी रास्ते शुरू कर दिए जाएंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed