{"_id":"6605a0d3d46db64d240e66df","slug":"chain-stolen-from-woman-who-went-to-worship-in-temple-hisar-news-c-126-1-shsr1011-115519-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मंदिर में पूजा करने गई महिला की चेन चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मंदिर में पूजा करने गई महिला की चेन चोरी
विज्ञापन
बाढड़ा। गांव कादमा स्थित बाबा बूटी नाथ मंदिर में पूजा करने गई एक महिला की सोने की चेन चोरी हो गई। शिकायत पर बाढड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला स्वीटी ने बताया कि 18 मार्च को वह नवमी की पूजा करने के लिए गांव के ही मंदिर में गई थी। मंदिर में लोगों की भीड़ होने के कारण किसी ने गले से उसकी चेन चोरी कर ली। अब तक वह अपने तौर पर चोर का पता लगाने का प्रयास करती रही। कोई सुराग ने मिलने पर अब महिला ने पुलिस को शिकायत देकर चेन बरामद कराने की मांग की।
घर के सामने खड़ी बाइक चोरी
चरखी दादरी। शहर के वाल्मीकि बस्ती में दोस्त से मिलने आए एक युवक की बाइक चोरी हो गई। इसकी शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। मिर्च निवासी अमित ने बताया कि 23 मार्च को वह किसी काम से शहर के वाल्मीकि बस्ती में बाइक लेकर आया था। दोपहर 12:10 बजे वह अपने दोस्त राहुल के घर के सामने बाइक खड़ी करके अंदर चला गया। जब 15 मिनट बाद वह बाहर आया तो उसे बाइक वहां नहीं मिली। इसके उसने आसपास बाइक की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसकी बाद पुलिस को शिकायत दी।