{"_id":"86d9b810747e3dcfcf6fcc00feca046d","slug":"chain-snatching-to-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से चेन झपटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से चेन झपटी
सिरसा/ब्यूरो।
Updated Wed, 27 Nov 2013 02:56 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के सिरसा में रानियां रोड स्थित गुरुद्वारा श्री चिल्ला साहिब में माथा टेकने जा रही एक महिला से बाइक सवार युवक सोने की चेन छीनकर फरार हो गया।
पीड़िता ने शहर थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एफ ब्लॉक निवासी मनजीत कौर पत्नी कुलविंद्र सिंह रानियां रोड स्थित गुरुद्वारा चिल्ला साहिब में माथा टेकने जा रही थी।
इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार युवकों ने मनजीत के गले से चेन झपट ली और फरार हो गए।
पीड़िता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ शहर थाना में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास कर रही है।