फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CET: Combined fire test of candidates and administration today

सीईटी : अभ्यर्थियों और प्रशासन की आज संयुक्त अग्निपरीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
CET: Combined fire test of candidates and administration today
हिसार सीईटी को लेकर एडवांस बुकिंग करने पहुंचे अभ्यर्थियों की भीड़। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) देने से पहले एक लाख परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने का इम्तिहान देना होगा। वहीं प्रशासन के लिए बसों की व्यवस्था और जाम की स्थिति से निपटने की अग्निपरीक्षा होगी। जिले में कुल 65 परीक्षा केंद्र बनाए हैं, जिनमें से 18 परीक्षा केंद्र ग्रामीण रूटों पर बनाए गए हैं, जहां तक पहुंचने के लिए यातायात की बेहतर सुविधा भी नहीं है। ऐसे में विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

परीक्षार्थी विकास, सुमेर, साहिल, रमेश, पूनम, विक्रम, रवि, सोनू, हिमांशु, अजय ने कहा कि मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि 100 किलोमीटर के दायरे में परीक्षा केंद्र होंगे, लेकिन ज्यादातर परीक्षा केंद्र 200 किलोमीटर से भी अधिक दूरी पर हैं। रोडवेज व सरकारी बसें परीक्षार्थियों को लेकर दूसरे जिलों में जाएंगी। ऐसे में दूसरे जिलों से हिसार में आने वाले पर परीक्षार्थी ग्रामीण क्षेत्र में बनाए गए परीक्षा केंद्रों तक कैसे पहुंच पाएंगे, यह बड़ा सवाल है। प्रात:कालीन सत्र में होने वाली परीक्षा के लिए सुबह 8 बजे केंद्र पर पहुंचना है। शेड्यूल के अनुसार साढ़े 9 बजे परीक्षा केंद्रों के दरवाजे बंद हो जाएंगे। जिले में बनाए कुछ ऐसे परीक्षा केंद्र भी हैं जिनकी दूरी हिसार बस स्टैंड से 10 से 40 किलोमीटर की है, इन केंद्रों तक पहुंचना परीक्षार्थियों के लिए अग्नि परीक्षा होगी।
विज्ञापन

हिसार बस अड्डे से परीक्षा केंद्रों की दूरी
- सेंट जोसफ स्कूल चिकनवास : करीब 12 किलोमीटर
- मॉडर्न डिफेंस स्कूल कैमरी रोड : करीब 7 किलोमीटर
- जीडी गोयंका ग्लोबल स्कूल चिकनवास : करीब 12 किलोमीटर
-ओम पब्लिक स्कूल जुगलान : करीब 10 किलोमीटर
- गायत्री पब्लिक स्कूल सुलखनी : करीब 22 किलोमीटर
- सिद्धार्थ स्कूल डाबड़ा रोड : करीब 9 किलोमीटर
- द ई 5 स्कूल, गढी हांसी : 40 किलोमीटर
- विद्या भारती स्कूल गंगवा : 12 किलोमीटर
- आरपीएस पब्लिक स्कूल गढी : 42 किलोमीटर
- यदुवंशी शिक्षा निकेतन स्कूल गढ़ी : करीब 42 किलोमीटर
- गोल्डन पब्लिक स्कूल उकलाना : 42 किलोमीटर
- शांति निकेतन विद्यापीठ लाडवा : 18 किलोमीटर
- आर्यन पब्लिक स्कूल फ्रांसी : 24 किलोमीटर
- जवाहर नवोदय विद्यालय पाबड़ा : करीब 36 किलोमीटर
- ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल उकलाना मंडी : करीब 40 किलोमीटर
- गैलेक्सी इंटरनेशनल स्कूल राजली : करीब 27 किलोमीटर दूर
- सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन आर्यनगर : करीब 15 किलोमीटर
- नॉर्दन इंटरनेशनल स्कूल आदमपुर मंडी : करीब 45 किलोमीटर दूर
मजबूरी : स्पेशल ऑटो ही करना पड़ेगा बुक
इन केंद्रों के लिए रोडवेज की सीधी बस सेवाएं नहीं हैं। इन रूट पर सहकारी समिति या निजी बस सेवा भी बेहद कम संख्या में हैं। यहां ऑटो की सुविधा भी बेहद कम है। अभ्यर्थियों को अपने लिए स्पेशल ऑटो बुक करने की मजबूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यवस्था : परीक्षा केंद्रों पर लगाए जैमर, सीसीटीवी
शुक्रवार को ही परीक्षा केंद्रों में क्लास रूमों के बाहर जैमर लगवा दिए गए। इसके अलावा सीसीटीवी भी लगा दिए गए। एक कमरे में 24 परीक्षा बैठाए जाएंगे। हर कक्ष में 2 शिक्षक ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। उड़नदस्ता टीम भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेगी। परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट से लेकर क्लास रूम तक हर परीक्षार्थी की वीडियोग्राफी की जाएगी। बॉयोमैट्रिक से उपस्थिति दर्ज होने के साथ परीक्षार्थी के पहचान के लिए चेहरे की स्कैनिंग की जाएगी।
यातायात व्यवस्था संभालने के लिए एक अतिरिक्त कंपनी तैनात
सीईटी को शांतिपूर्वक ढंग से करवाने के लिए हिसार पुलिस ने 1000 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। वहीं, शहर में यातायात व्यवस्था संभालने के लिए एक कंपनी पुलिस बल अलग से तैनात किया गया है। दो कंपनी बस अड्डे पर तैनात की गई हैं। देर शाम पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिह ने अड्डा परिसर का निरीक्षण किया।
एसपी लोकेंद्र सिंह ने कहा कि परीक्षा के लिए करीब 86 हजार परीक्षार्थी व उनके परिजन हिसार आएंगे। शहर की यातयात व्यवस्था को सुचारू रूप ने चलाने के के लिए डीएसपी अभिमन्यु लोहान को पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है। थाना प्रभारी यातायात को एक कंपनी पुलिस बल अलग से उपलब्ध करवाया गया है। यातायात पर्यवेक्षण अधिकारी और थाना प्रभारी सिविल अस्पताल मोड़, बस स्टैंड, तलाकी गेट, नागोरी गेट, परिजात चौक, रानी लक्ष्मीबाई चौक, फव्वारा चौक, कैंप चौक, डाबड़ा चौक पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सड़क पर किसी वाहन को खड़ा नहीं होने दिया जाएगा। सभी ऑटो चालक अपने ऑटो को एक लाइन में चलाएंगे। नो पार्किंग जोन में खड़े मिले वाहनों को क्रेन से उठाया जाएगा।
भारी वाहनों की शहर में नो इंट्री
परीक्षा के दौरान शहर में भारी और बड़े वाहनों का प्रवेश निषेध किया गया है। भारी वाहन बाईपास मार्ग का प्रयोग करें। सभी नाकों पर तैनात पुलिस कर्मी रूट डायवर्जन कराएंगे।

हर केंद्र पर 9 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे
प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर महिला पुलिस कर्मचारी सहित 7 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। केंद्र के बाहर पार्किंग व्यवस्था बनाने के लिए दो पुलिस कर्मी मौजूद रहेंगे।

हिसार  सीईटी   को लेकर बस स्टैंड परिसर में एडवांस बुकिंग कराने आए छात्रों को तितर-बितर करते पुलिसक?

हिसार सीईटी को लेकर बस स्टैंड परिसर में एडवांस बुकिंग कराने आए छात्रों को तितर-बितर करते पुलिसक?- फोटो : Hisar

हिसार सीईटी  की एडवांस बुकिंग कराने आए अभ्यर्थियों  तोड़ी गई ग्रिल के आगे एडीसी छात्रों को समझाते

हिसार सीईटी की एडवांस बुकिंग कराने आए अभ्यर्थियों तोड़ी गई ग्रिल के आगे एडीसी छात्रों को समझाते- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed