फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Certificates distributed to those taking weekly dairy farming training

Hisar News: साप्ताहिक डेरी फार्मिंग प्रशिक्षण लेने वालों को बांटे प्रमाणपत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Certificates distributed to those taking weekly dairy farming training
हिसार। लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) के सहयोग से श्री बालाजी मानव सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित साप्ताहिक डेरी फार्मिंग प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को समापन गांव ढंढूर में हुआ। समापन अवसर पर भूपेंद्र पनिहार ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। इस अवसर पर गांव के सरपंच सतपाल और ट्रस्ट के चेयरमैन सत्यवान सिंह ने प्रतिभागियों को स्वरोजगार अपनाने और डेरी व्यवसाय को पेशेवर रूप देने के लिए प्रेरित किया। सत्यवान सिंह ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट भविष्य में भी इस प्रकार के कौशल विकास कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed