फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Center allotted for 620 examinees in a school with a capacity of 200, chaos spread, examination given without verification

Hisar News: 200 की क्षमता वाले स्कूल में 620 परीक्षार्थियों का सेंटर अलॉट, फैली अव्यवस्था, बगैर वेरिफिकेशन के दी परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Center allotted for 620 examinees in a school with a capacity of 200, chaos spread, examination given without verification
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हिसार। जिले में शनिवार को हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा पीजीटी लेवल-3 का आयोजन किया गया। परीक्षा शुरू होने से पहले जिले के कई परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की एंट्री के दौरान तकनीकी कमियां नजर आईं। बगला रोड स्थित श्री कृष्ण प्रणामी पब्लिक स्कूल में परीक्षा केंद्र में पहुंचे परीक्षार्थियों व उनके अभिभावकों ने बताया कि शिक्षा बोर्ड का सर्वर डाउन होने से परीक्षार्थियों की निर्धारित समय पर वेरिफिकेशन नहीं हो सकी। स्कूल में करीब 200 परीक्षार्थियों की क्षमता है, जिसमें 620 परीक्षार्थियों को सेंटर अलॉट कर दिया।
सही परीक्षार्थी की पहचान के लिए बायोमेट्रिक से लेकर एचबीएसई की वेरिफिकेशन व ऑनलाइन पहचान तक 2 से 3 मिनट लगने थे वहां एक परीक्षार्थी की वेरिफिकेशन पर ही 8 से 10 मिनट लग गए। परीक्षार्थियों ने सेंटर अलॉटमेंट पर भी सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण प्रणामी पब्लिक स्कूल में करीब 200 परीक्षार्थियों की क्षमता है, जिसमें 620 परीक्षार्थियों को सेंटर अलॉट कर दिया। परीक्षार्थियों की संख्या ज्यादा होने से केंद्र के बाहर लंबी लाइन लग गई। एंट्री का अंतिम समय 2 बजे तक का था, लेकिन यहां ढाई बजे तक तीन सौ परीक्षार्थी कतार में लगे दिखाई दिए।
विज्ञापन

करीब 300 परीक्षार्थियों को बिना वेरिफिकेशन के अंदर भेजा
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के शेड्यूल के अनुसार दोपहर तीन बजे 3 बजे परीक्षा शुरू होने का समय है। ढाई बजे तक परीक्षा केंद्र के बाहर लंबी कतार लगी थी वहीं दूसरी तरफ वेरिफिकेशन बायोमेट्रिक का सर्वर डाउन भी था। वेरिफिकेशन करने में समय लग रहा था। ऐसे में समय पर परीक्षा का शुरू करवाने के लिए करीब 300 परीक्षार्थियों को बिना वेरिफिकेशन के अंदर भेज दिया गया। व परीक्षा केंद्र में तैनात अधिकारियों ने यह कहा कि परीक्षा समाप्त होने के बाद इनका वेरिफिकेशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
परीक्षा केंद्रों पर ये रहे प्रबंध
परीक्षा केंद्रों पर मेटल डिटेक्टर, जैमर, सीसीटीवी कैमरे, बायोमेट्रिक तथा वीडियोग्राफी सहित सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। हरियाणा शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट से परीक्षार्थियों की वेरिफिकेशन की गई। प्रत्येक परीक्षार्थी की वीडियोग्राफी की गई। बायोमेट्रिक होने के बाद परीक्षार्थियों की एंट्री होने दी गई है। बता दें कि परीक्षा को लेकर जिले में 45 केंद्र बनाए गए हैं।
रविवार को ये होंगी परीक्षा
सुबह के सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक लेवल-2 की टीजीटी परीक्षा होगी।
शाम के सत्र दोपहर 3 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक लेवल-1 पीआरटी की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed