फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CCTV footage may reveal the mystery of Mirzapur's Monu murder case.

Hisar News: सीसीटीवी फुटेज से खुल सकता है मिर्जापुर के मोनू हत्याकांड का राज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
CCTV footage may reveal the mystery of Mirzapur's Monu murder case.
हिसार। मिर्जापुर के मोनू हत्याकांड के मामले में पुलिस लगातार सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। हालांकि, अभी तक पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ डीवीआर कब्जे में लिए है। जिनकी जांच जारी है। वहीं मोनू की पोस्टमार्टम रिपोर्ट जल्द ही आएगी। जिसके बाद ही ये पता चल सकेगा कि उसकी मौत कैसे हुई थी।
विज्ञापन




दरअसल, मिर्जापुर गांव का मोनू अपने घर से चार दिसंबर की रात को लापता हुआ था। जब वह नहीं मिला तो परिजनों ने छह दिसंबर को सदर थाने में जाकर गुमशुदगी की शिकायत दी थी। इसके बाद 9 दिसंबर को उसकी लाश गांव की सड़क किनारे पानी में मिली थी और 10 दिसंबर को उसका पोस्टमार्टम हुआ था। पुलिस ने इस मामले में परिजनों की शिकायत पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है और मामले की जांच में जुटी हुई है। हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन








जांच अधिकारी गौतम कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। अभी तक किसी भी सीसीटीवी में कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed