फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   cbse 12th result, Mohit disstirct topper in hisar

मोहित ने किया मोहि, नॉन मेडिकल संकाय में किया हिसार टॉप

Sun, 22 May 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sun, 22 May 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
cbse 12th result, Mohit disstirct topper in  hisar
हिसार में मोहित ने मोहा - फोटो : bureau

 सीबीएससी की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में सेक्टर 13 में रहने वाले मोहित ने सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में नॉन मेडिकल संकाय में जिले भर में पहला स्थान हासिल किया है। कॉसमॉस स्कूल से परीक्षा देने वाले मोहित ने जिले के सभी छात्रों को पीछे छोड़ते हुए 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं। मोहित ने कुल 500 में से 493 अंक हासिल किये। मोहित की मां ने बताया कि फिलहाल मोहित जेईईई की मेन परीक्षा की तैयारी में व्यस्त है।

विज्ञापन


न्यूजपेपर पढ़नें में है अधिक रुचि
मोहित की मां रश्मी ने मोहित की दिनचर्या के बारे में बताते हुए कहा कि वह शुरुआत से ही पढ़ाई में तेज है। तथा प्रतिदिन नियमित रूप से 5 से 6 घंटे पढ़ाई करता है। पढ़ाई के साथ-साथ टीवी देखने व फुटबाल खेलने भी काफी रुचि रखता है। दसवीं कक्षा में भी उसने काफी अच्छे अंक प्राप्त किये थे। मोहित की मां ने बताया कि मोहित ने आईआईएस की इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस की परीक्षा में भी जिले भर में पहला स्थान हासिल किया है। जबकि पूरे भारत में इस परीक्षा में उसे 152वीं रैंक हासिल हुई थी।
विज्ञापन


किसान की बेटी मालविका ने प्राप्त किये 96.6 प्रतिशत अंक
किरमारा गांव के किसान की बेटी मालविका लोचब ने सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में आर्ट संकाय में 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करने में सफलता हासिल की है। मालविका को कुल 500 में से 483 अंक हासिल प्राप्त हुए हैं। मालविका ने राजनीतिशास्त्र व भूगोल दोनों विषयों में 98-98 अंक प्राप्त किये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पब्लिक स्कूल से परीक्षा देने वाली मालविका बताती हैं कि वह सिविल सर्विस में जाकर अपना व अपने देश का नाम रोशन करना चाहती है। वह प्रतिदिन 3 से 4 घंटे पढ़ाई करती है। पढ़ाई के साथ-साथ घर के कामों में हाथ बटाती है।

घर की जिम्मेवारी निभाते हुए दीपांश ने पाए 94.6 प्रतिशत
पिता के देहांत के बाद दीपांश पर घर की जिम्मेवारी आ पड़ी। लेकिन घर के कामों में मां का हाथ बटाते हुए भी पढ़ाई से ध्यान नहीं हटाया। इसी का परिणाम है कि दीपांश ने सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में कॉमर्स संकाय में 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपना व अपने परिवार का नाम रोशन किया है।


दीपांश ने बताया कि वह प्रतिदिन 5 से 6 घंटे पढ़ाई करता है। इसके साथ-साथ घर के कामों में हाथ भी बटाता है। तथा दिन में समय ने मिलने के कारण रोजाना देर रात तक पढ़ाई करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed