{"_id":"621687777c3dc5672159ab01","slug":"cbse-12918-students-from-109-schools-will-take-the-exam-offline-hisar-news-hsr625082448","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई : 109 स्कूलों के 12918 विद्यार्थी ऑफलाइन देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई : 109 स्कूलों के 12918 विद्यार्थी ऑफलाइन देंगे परीक्षा
विज्ञापन
हिसार। सीबीएसई ने 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाएं आयोजित करने के लिए तारीख घोषित कर दी है। सत्र 2021-22 के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू हो सकती हैं। बोर्ड के आदेशानुसार अबकी बार ऑफलाइन परीक्षाएं आयोजित होंगी। सीबीएसई की ओर से अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर इसकी सूचना दी गई है। हिसार जिले के 109 स्कूलों में 10वीं व 12वीं कक्षा के 12918 विद्यार्थी इस बार ऑफलाइन परीक्षाएं देंगे।
सीबीएसई द्वारा निर्धारित की गई गाइडलाइन के अनुसार ही परीक्षा होगी। पहले की तरह स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा व विद्यार्थियों को नियमानुसार ही परीक्षा केंद्र अलॉट किए जाएंगे। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए प्रश्नपत्र का पेट्रन सीबीएसई बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। इसी के आधार इन परीक्षाओं का प्रश्नपत्र आएगा। हालांकि स्कूल प्राचार्यों में 26 अप्रैल को परीक्षाएं शुरू होने को लेकर अभी संशय बना हुआ है।
10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षा 26 अप्रैल से आयोजित करने के लिए सीबीएसई आदेश जारी किए हैं। सीबीएसई द्वारा जारी किए गए पत्र के अनुसार ऑफलाइन परीक्षाएं ली जाएंगी। विद्यार्थी तैयारी में जुटे हुए हैं। हिसार जिले में 109 सीबीएसई के स्कूल हैं। अबकी बार 10वीं कक्षा के 7384 विद्यार्थी व 12वीं कक्षा में 5534 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। विद्यार्थी अपने पाठ्यक्रम पूरा करें व मन लगाकर परीक्षाओं की तैयारी करें। - डॉ. इंदु शर्मा, डिस्ट्रिक कॉर्डिनेटर, सीबीएसई स्कूल
विज्ञापन
सीबीएसई की ओर से 26 अप्रैल से 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू की जाएंगी। बोर्ड के आदेशानुसार इस बार ऑफलाइन परीक्षा ली जाएगी। फिलहाल कोरोना संक्रमण से राहत मिल गई है। स्थिति सामान्य हो गई है। ऑफलाइन कक्षाएं लग रही हैं। विद्यार्थी भी परीक्षाओं की तैयारियों में जुट गए हैं। - डॉ. संदीप कुुमार, प्राचार्य डीपीएस, डाटा