फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CBLU released annual calendar

Hisar News: सीबीएलयू ने जारी किया वार्षिक कैलेंडर, दीक्षांत समारोह की दी विस्तृत जानकारी

Sat, 13 Jan 2024 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 13 Jan 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
CBLU released annual calendar
सीबीएलयू ​भिवानी में वा​र्षिक कलेंडर जारी करते वीसी प्रो राजकुमार मित्तल व अन्य।
भिवानी। प्रेमनगर स्थित चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय के नए परिसर में शुक्रवार को विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. राजकुमार मित्तल व रजिस्ट्रार रितु सिंह ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने बताया कि 15 जनवरी को दीक्षांत समारोह में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दतात्रेय बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इसके बाद 16 से तीन दिवसीय युवा महोत्सव का रंगारंग आगाज होगा। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी का वार्षिक कैलेंडर भी जारी किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल, सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, सांसद बृजेंद्र सिंह, विधायक घनश्याम सर्राफ, विधायक बिशंभर वाल्मीकि शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि समारोह में पांच पीएचडी स्कॉलर को डिग्री और विश्वविद्यालय के 22 टॉपर विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किए जायेंगे। बी-फार्मेसी के शैक्षणिक सत्र 2019 से 2023 तथा पीजी के शैक्षणिक सत्र 2020 से 2022 के उत्तीर्ण विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएंगी। उन्होंने बताया कि चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय ने अपने गठन के मात्र कुछ वर्षों में ही खेल एवं शिक्षा के क्षेत्र में नये कीर्तिमान स्थापित किये हैं। विश्वविद्यालय ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने की दिशा में बहुत पहले ही काम शुरू कर दिया था। विश्वविद्यालय में 16 विभिन्न हॉबी क्लबों का गठन किया है। हॉबी क्लबों का गठन करने वाला यह प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय है। सही प्रशिक्षण, बेहतर सुविधाएं प्रदान कर अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करना विश्वविद्यालय की विशेष प्राथमिकता है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो राजकुमार मित्तल ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पेपरलेस डिजिटल मार्कशीट की सुविधा दी जा रही है। विश्वविद्यालय ने रोटरी के साथ भिवानी और चरखी दादरी जिलों को पूर्ण साक्षर बनाने का अभियान चलाया हुआ है। विश्वविद्यालय में लगभग 80 शोधार्थी है। जिन विभागों में नियमित स्टाफ आएगा उनमें भी पीएचडी प्रारंभ होगी। अभी विश्वविद्यालय के 10 विभागों में पीएचडी करवाई जा रही है। कुलसचिव डॉ रितु सिंह ने विश्वविद्यालय में संचालित सभी कोर्सेज और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय रोजगारपरक, गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारी शिक्षा प्रदान करने को कृत संकल्पित है। विद्यार्थियों को कम्यूनिटी एवं इंडस्ट्री से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस अवसर पर डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो डीके मदान ने बताया कि 14 जनवरी को दीक्षांत समारोह की रिहर्सल होगी। 19 और 20 जनवरी को गणित विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ सुरेश मलिक ने बताया कि 16 जनवरी से 18 तक युवा महोत्सव उत्कर्ष का आयोजन किया जा रहा है। जिसका विधिवत शुभारंभ 15 जनवरी शाम को राज्यपाल करेंगे। उन्होंने बताया कि 18 जनवरी से 21 जनवरी तक ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी हैंडबॉल महिला चैंपियनशिप का आयोजन आदर्श महिला महाविद्यालय में किया जा रहा है। परीक्षा नियंत्रक डॉ पवन गुप्ता ने बताया कि दीक्षांत समारोह और युवा महोत्सव के चलते 13 जनवरी से 19 जनवरी तक की परीक्षाओं को स्थगित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed