{"_id":"648dfd05000b9a054109d654","slug":"case-registered-for-extorting-95-crore-rupees-and-threatening-to-kill-hisar-news-c-21-hsr1020-159373-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: साढ़े 9 करोड़ रुपये हड़पने व जान से मारने की धमकी देने पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: साढ़े 9 करोड़ रुपये हड़पने व जान से मारने की धमकी देने पर केस दर्ज
Sun, 18 Jun 2023 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
बरवाला। अनाज मंडी निवासी आढ़ती हनुमान प्रसाद ने करनाल के भगवती राइस मिल के मैनेजिंग डायरेक्टर पर साढ़े 9 करोड़ रुपये हड़पने और रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में आढ़ती हनुमान प्रसाद ने बताया कि वह जीरी व धान का व्यापार करता है। करनाल की भगवती राइस मिल के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय सिंगला के साथ वर्ष 2012 से व्यापार कर रहा है। वे किसानों से जीरी व धान खरीदकर राइस मिल को देते रहे हैं। मैनेजिंग डायरेक्टर हर लेन-देन में कुछ रकम कम दे रहे थे। जब भी हिसाब की बात होती तो टाल-मटोल करते। इसके बाद हमने पूरा हिसाब बनाया तो उन पर साढ़े नौ करोड़ रुपये का बकाया आया। मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा कि हिसाब ठीक है, जल्द ही रुपये दे दिए जाएंगे, लेकिन अब रुपये मांगने पर धमकी दे रहा है। इस संबंध में थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि हनुमान प्रसाद की शिकायत पर पुलिस ने अजय सिंगला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों ही व्यापारियों से साक्ष्य लेकर अगली कार्रवाई की जाएगी।