फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Case registered against smugglers and seven policemen who escaped during court appearance

Sirsa: अदालत में पेशी के दौरान फरार हुए तस्कर और सात पुलिसकर्मियों पर मामला दर्ज

Wed, 19 Oct 2022 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, डबवाली, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, डबवाली, सिरसा (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 19 Oct 2022 12:30 AM IST
सार

आरोपित बीती शाम को डबवाली अदालत से पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। पुलिस आरोपी को तलाश करने के लिए छापे मार रही है। 

विज्ञापन
Case registered against smugglers and seven policemen who escaped during court appearance
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिरसा जिले के डबवाली में पुलिस ने अदालत में पेशी के दौरान फरार हुए डोडा पोस्त तस्करी के आरोपी सुखपाल सिंह और ड्यूटी पर तैनात सात पुलिस कर्मचारियों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी को तलाश करने के लिए छापे मार रही है। 

विज्ञापन

 

बता दें कि सीआईए डबवाली की ओर से सुखपाल उर्फ सुखा निवासी गांव कराडवाला थाना सदर रामपुरा तहसील फूल जिला बठिंडा को 66 किलोग्राम डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया था। इस मामले में शहर डबवाली थाना पुलिस को दी शिकायत में ईएसआई मदन लाल ने बताया कि सोमवार को वह, ईएसआई राजबीर सिंह, इंद्रपाल, एसपीओ रिछपाल सिंह, होमगार्ड राजिंद्र सिंह, गुरदीप सिंह, एसपीओ मनजीत सिंह आरोपी सुखपाल सिंह व जसकरण सिंह को डबवाली अदालत में पेश करने के लिए लेकर गए थे।

विज्ञापन

 

शाम करीब चार बजे वह आरोपी के पास ईएसआई इंद्रपाल, एसपीओ रिछपाल सिंह को छोड़ कर अन्य पुलिस कर्मी के साथ इंवटरी शुदा माल मुकद्दमा लेकर अदालत में गए थे। इस दौरान आरोपी सुखपाल सिंह ने एसपीओ रिछपाल को धक्का देकर गाड़ी से छलांग लगा दी और भाग गया। एसपीओ रिछपाल सिंह ने उसका पीछा किया, लेकिन आरोपी अदालत की दीवार फांदकर भागने में कामयाब हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं पुलिस ने सभी कर्मचारियों व आरोपी सुखपाल सिंह पर धारा आईपीसी 223 व 224 के तहत मामला दर्ज किया है। शहर थाना प्रभारी सत्यवान ने बताया कि चौटाला पुलिस की सूचना पर नाकेबंदी की गई है। शहर थाना की चार, सीआईए की एक, गोरीवाला तथा चौटाला पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed