{"_id":"651726c68ca36d0618057784","slug":"case-registered-against-bus-driver-who-crushed-both-legs-of-elderly-woman-hisar-news-c-21-hsr1020-229263-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बुजुर्ग महिला के दोनों पैरों को कुचलने वाले बस चालक के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बुजुर्ग महिला के दोनों पैरों को कुचलने वाले बस चालक के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
बास। गांव सोरखी के दिल्ली नेशनल हाईवे बस स्टैंड पर 26 सितंबर की सुबह किलोमीटर स्कीम की एक रोडवेज बस ने बुजुर्ग महिला के पैरों को कुचल दिया था। बास पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल बुजुर्ग महिला का हांसी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
कुंगड़ निवासी 60 वर्षीय अंगूरी देवी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 26 सितंबर की सुबह वह किसी काम से रोहतक जाने के लिए गांव सोरखी के बस स्टैंड पर खड़ी थी। उसका बेटा विशाल उसे सोरखी बस स्टैंड पर छोड़ने आया था। इस दौरान हांसी की तरफ से किलोमीटर स्कीम की एक रोडवेज बस आ गई और वह उसमें चढ़ने लगी तो बस चालक ने एकदम से बस को चला दिया। जिसके बाद वह गिर गई और बस के पिछले टायर अंगूरी देवी के दोनों पैरों के ऊपर से गुजर गए। इस हादसे में उसके पैर बुरी तरह कुचले गए। उसका बेटा उसे इलाज के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में ले गया। जहां से उसे अग्रोहा के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया, लेकिन वो इलाज के लिए एक हांसी के एक निजी अस्पताल में दाखिल हो गए। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से बस चलाने का केस दर्ज कर लिया है।