फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Case registered against 4 in paper out case

Hisar News: पेपर आउट मामले में दो छात्राओं और सुपरवाइजर समेत 4 पर केस दर्ज

Mon, 04 Mar 2024 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 04 Mar 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Case registered against 4 in paper out case
झोझूकलां। नौरंगाबास राजपूतान में हिंदी का पेपर आउट होने के मामले में दो छात्राओं, उनके ताऊ और सुपरवाइजर सीताराम पर केस दर्ज किया गया है। केंद्र अधीक्षक की अर्जी के आधार पर झोझूकलां थाना पुलिस ने धारा 420, 120-बी, 166-ए, 188 और 72 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

दसवीं कक्षा की हिंदी विषय की परीक्षा दो मार्च को हुई थी। इस दौरान नौरंगाबास राजपूतान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भी परीक्षा हुई थी। वहां परीक्षा शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही पेपर आउट होने की सूचना कंट्रोल रूम में मिल गई। इसके बाद बोर्ड चेयरमैन वीपी यादव स्वयं परीक्षा केंद्र पर पहुंचे थे। उन्होंने चीफ सुपरिटेंडेंट, सेंटर सुपरिटेंडेंट, ऑब्जर्वर को तत्काल रिलीव कर घटना की एफआईआर दर्ज करवाने के आदेश दिए थे। इसके बाद केंद्र अधीक्षक सुरेंद्र कुमार ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

इसमें केंद्र अधीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों बहनें गांव के राजकीय स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्राएं हैं। परीक्षा के दौरान कमरा नंबर चार में सीताराम सुपरवाइजर तैनात थे। उसी दौरान दोनों बहनों के ताऊ कैरिया ने परीक्षा केंद्र में घुसकर सुपरवाइजर सीताराम के सामने छात्राओं के प्रश्नपत्र की फोटो खींच ली। इसके बाद उसने इन फोटो को वायरल कर पेपर आउट कर दिया। झोझूकलां थाना प्रभारी हवा कौर ने बताया कि पुलिस ने दोनों छात्राओं समेत उनके परिजन और सुपरवाइजर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed