फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Case registered after 6 months of complaint of filling fake forms of central government schemes

Hisar News: केंद्र सरकार योजनाओं के फर्जी फॉर्म भरने की शिकायत के 6 महीने बाद केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Case registered after 6 months of complaint of filling fake forms of central government schemes
बालसमंद। गांव सीसवाला के मुख्य चौक में अक्तूबर माह में केंद्र सरकार की योजना से संबंधित फॉर्म भरने के मामले में पुलिस ने छह महीने बाद मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज न करके पंजाब निवासी नीरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सीसवाला निवासी रवि कुमार ने बताया कि अक्तूबर माह में केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, फ्री सिलाई मशीन और 50 हजार का लोन बिना ब्याज के स्कीम लेकर गांव में दो युवक फॉर्म भरने पहुंचे। प्रत्येक फॉर्म के 70 रुपये लेने की रसीद मांगने पर रसीद न देने पर लूट का अंदेशा हुआ तो 112 पर कॉल कर बालसमंद चौकी में लिखित में शिकायत दी गई। शिकायत के 6 महीने बाद सदर थाना पुलिस ने पंजाब निवासी नीरज के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस पर मिलीभगत के आरोप लगाए हैं। उसने बताया कि मौके से पकड़े गए दोनों युवक, बीडीपीओ ब्लॉक के कर्मचारी धर्मपाल जो खुद को खंड विकास अधिकारी बता रहा था, उस पर मामला दर्ज नहीं हुआ, साथ ही फर्जीवाड़े में ब्लॉक खंड अधिकारी अपनी मुहर और साइन कर रही थी। डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को काबू करके बालसमंद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने युवकों के मोबाइल जब्त किए। जांच आर्थिक अपराध शाखा हिसार के एएसआई बीर सिंह ने की।
विज्ञापन

बीर सिंह ने अपनी जांच में पकड़े गए दोनों युवकों पर मामला दर्ज नहीं करवाया। फर्जी पत्र पर बीडीपीओ ऑफिस के कर्मचारी धर्मपाल ने खुद को बीडीपीओ अफसर बताया। जबकि पत्र पर साइन बीडीपीओ कीर्ति सिरोहिवाल के थे। इसमें पुलिस ने ब्लॉक पंचायत अधिकारियों पर भी मामला दर्ज नही किया। पुलिस ने पंजाब के नीरज के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-----------------------------इस मामले में मैंने अकेले ने जांच नहीं की है। आर्थिक अपराध शाखा की इंचार्ज और अन्य स्टाफ ने भी की है। इंचार्ज इसमें कुछ बता पाएगी, कार्यालय आकर पता कर लेना। -

बीर सिंह, एएसआई, आर्थिक अपराध शाखा, हिसार
----------------------------------



आर्थिक अपराध शाखा से मामले की जांच होकर आई है। विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगामी कार्रवाई की जा रही है। - सुरेश कुमार, इंस्पेक्टर, आईओ सदर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed