फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Case filed against former sarpanch of Mughalpura village for not giving complete information in election nomination

चुनाव नामांकन में पूरी जानकारी नहीं देने के आरोप में मुगलपुरा गांव के पूर्व सरपंच पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Case filed against former sarpanch of Mughalpura village for not giving complete information in election nomination
उकलाना। मुगलपुरा गांव के पूर्व सरपंच के खिलाफ खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार ने केस दर्ज कराया है। इस बारे में जिला उपायुक्त की तरफ से आदेश जारी हुए थे। पूर्व सरपंच जोगिंद्र कुमार पर आरोप है कि उसने सरपंच पद के लिए किए आवेदन में खुद के खिलाफ दर्ज पुलिस केस की जानकारी छुपाई थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उकलाना खंड के पूर्व सरपंच सुरेश कुमार को पंचायत फंड का दुरुपयोग करने के मामले में बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद गांव में सरपंच पद के लिए वर्ष 2018 में दोबारा चुनाव हुए। चुनाव नामांकन में जोगिंद्र कुमार ने खुद के खिलाफ दर्ज दो पुलिस केस के बारे में जानकारी नहीं दी। मामला सामने आने पर उपायुक्त की तरफ से बीडीपीओ को आदेश जारी कर केस दर्ज कराया गया है। बता दें कि मुगलपुरा गांव के पंचायत सचिव राजेंद्र सिंह भी फर्जीवाड़े के मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed