फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   case file against sdm And four others

सिवानी में तत्कालीन एसडीएम सहित चार के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 25 Mar 2021 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
case file against sdm And four others
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रोहतक के इंस्पेक्टर कर्मवीर की शिकायत पर सिवानी पुलिस ने वाहन पंजीकरण में अनियमितता बरतने के आरोप में तत्कालीन एसडीएम सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायत में वाहन पंजीकरण में अनियमितता बरतने के साथ-साथ फाइल खुर्दबुर्द करने व टैक्स चोरी करने के आरोप भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

मामले के अनुसार टीम द्वारा बुधवार को कस्बे में वाहन पंजीकरण का रिकॉर्ड खंगाला। इस दौरान वर्ष 2017 में वाहनों के पंजीकरण की दो फाइलें गायब मिलीं और कई फाइलों में भारी अनियमितताएं पाई गईं। इसके बाद टीम इंस्पेक्टर ने इस संबंध में थाने में शिकायत दी। शिकायत के आधार पर तत्कालीन एसडीएम राजेश कुमार, एमआरसी अमित कुमार, यशपाल और कंप्यूटर ऑपरेटर दीपक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के इंस्पेक्टर कर्मवीर ने शिकायत दी है, जिसके आधार पर तत्कालीन एसडीएम राजेश कुमार, एमआरसी अमित कुमार, यशपाल व कंप्यूटर ऑपरेटर दीपक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-महेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, सिवानी मंडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed