फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Career opportunities informed to students in Hack with Infi

Hisar News: हैक विद इंफी में विद्यार्थियों को बताए कॅरिअर के अवसर

Tue, 06 May 2025 09:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 06 May 2025 09:04 PM IST
विज्ञापन
Career opportunities informed to students in Hack with Infi
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) में हैक विद इंफी 2025, जो कि इंफोसिस की ओर से आयोजित की जाने वाली प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की कोडिंग प्रतियोगिता है पर एक ओरिएंटेशन सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल और कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग विभाग (सीएसई) द्वारा संयुक्त रूप से चौधरी रणबीर सिंह ऑडिटोरियम के सेमिनार हॉल-1 में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्री-फाइनल वर्ष के विद्यार्थियों को इस बहुमूल्य कॅरिअर अवसर के बारे में सूचित करना और उन्हें प्रेरित करना था।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने सीएसई विभाग और ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल को इस प्रभावशाली सत्र के आयोजन के लिए बधाई दी। सीएसई विभाग के अध्यक्ष प्रो. ओपी सांगवान इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने सभी बीटेक, एमटेक और एमसीए कार्यक्रमों के प्री-फाइनल वर्ष के विद्यार्थियों से हैकविदइंफी के लिए पंजीकरण करने का आग्रह किया।
विज्ञापन


प्लेसमेंट निदेशक डॉ. प्रताप सिंह ने कहा कि हैक विद इंफी योग्य विद्यार्थियों के लिए एक उत्कृष्ट अवसर है। हैकविदइंफी 2025 का टेस्ट 12-13 जुलाई को होगा और इसमें तीन कोडिंग प्रश्न होंगे। इस कोडिंग प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर इंफोसिस तीन प्रोफाइल पेश करता है। इनमें सिस्टम इंजीनियर (एसई) 3.6 लाख रुपये वार्षिक पैकेज के साथ, डिजिटल स्पेशलिस्ट इंजीनियर (डीएसई) 6.25 लाख रुपये वार्षिक पैकेज के साथ और स्पेशलिस्ट प्रोग्रामर (एसपी) 9.5 लाख रुपये वार्षिक पैकेज के साथ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed