फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Car thief arrested, 13 incidents solved

Hisar News: कार चोर गिरफ्तार, 13 वारदात सुलझीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Car thief arrested, 13 incidents solved
पुलिस गाड़ियों की चोरी के आरोपी को ले जाते हुए।
हिसार। मोहल्ला डोगरान चौकी पुलिस ने एसेंट कार चोरी के मामले में आरोपी कालांवाली सिरसा निवासी हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 2 बोलेरो, 2 वैगनार कार, 1 एसेंट कार और एक बाइक बरामद की है। पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा ने चौकी प्रभारी उप निरीक्षक जगदीश को प्रशंसा पत्र और नकद इनाम से सम्मानित किया। पुलिस ने पूछताछ के बाद अदालत के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

उप निरीक्षक जगदीश ने बताया कि सिरसा के गांव सुखचैन का निवासी आरोपी हरप्रीत नशे का आदी है। सिरसा से ट्रेन में हिसार आ चोरी की वारदात करता है। आरोपी हरप्रीत बीए पास व कंप्यूटर डिप्लोमा धारक है। हरप्रीत ने हिसार व हांसी से 2 बोलेरो, 2 वैगनार, 1 एसेंट कार, एक बाइक और ई रिक्शा की बैटरी चुराई थी। बिना कागजात के कारण वह इन्हें बेचने में सफल नहीं हो सका।
विज्ञापन


ये वारदात स्वीकारीं
16 अक्तूबर को धानकान मोहल्ला से बाइक, डोगरान मोहल्ला से वैगनार, कसाबा मोहल्ला से ई रिक्शा व बैटरी चुराई।
17 अक्तूबर को रविदास मन्दिर के पास से ई रिक्शा से बैटरी, ऋषि नगर से ई रिक्शा और ई रिक्शा की बैटरी, ऋषि नगर से बोलेरो कार चोरी की।
22 अक्तूबर को कुम्हारान मोहल्ला से एसेंट कार चोरी की।
26 अक्तूबर को एकता नगर से वैगनार कार चोरी की ।
29 अक्तूबर को मोहल्ला सैनियान में 2 ई रिक्शा से 8 बैटरियां चुराईं।
30 अक्तूबर को 12 क्वार्टर स्थित वीटा बूथ के पास वैगनार कार चोरी की।
30 अक्तूबर रामलीला ग्राउंड के पास से ई-रिक्शा की बैटरी चोरी की।
14 नवंबर को हांसी के रूपनगर से बोलेरो, एक ई रिक्शा की बैटरी चोरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed