फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Car rider Subhash Gurjar dies due to dumper collision

डंपर की टक्कर से कार सवार सुभाष गुर्जर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Car rider Subhash Gurjar dies due to dumper collision
हिसार। वीरवार रात करीब 11.30 बजे एयरपोर्ट चौक के पास बजरी से भरे एक डंपर ने कार को टक्कर मार दी। जिसमें कार सवार पड़ाव निवासी 35 वर्षीय सुभाष गुर्जर की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पड़ाव निवासी रमन कुमार ने पुलिस को बताया कि मेरे ताऊ स्वर्गीय रघबीर का बेटा सुभाष वीरवार को रायपुर गांव में अपने खेत में गया था। मैं भी अपनी कार लेकर सुभाष के साथ गया था। रात को सुभाष अपनी गाड़ी तथा मैं अपनी कार से वापस हिसार की ओर आ रहे थे। जब एयरपोर्ट चौक के नजदीक पहुंचे तो रात करीब 11.30 बजे एक डंपर ने सुभाष की गाड़ी को टक्कर मार दी। जिससे सुभाष की कार पलट गई। डंपर भी कार पर पलट गया। पुलिस की मदद से डंपर के नीचे दबी कार को क्रेन से निकाला। जब तक क्षतिग्रस्त कार से सुभाष गुर्जर को निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस दौरान करीब दो घंटे तक पुलिस ने हाइवे की एक लेन को डायवर्ट रखा। जानकारी के अनुसार डंपर दिल्ली से सिरसा की ओर जा रहा था। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed