{"_id":"65a3a7bcc5a3d97d610e8b4b","slug":"car-falls-from-suryanagar-underpass-two-injured-hisar-news-c-21-hsr1020-299785-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सूर्यनगर अंडरपास के ऊपर से गिरी कार, दो जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सूर्यनगर अंडरपास के ऊपर से गिरी कार, दो जख्मी
Sun, 14 Jan 2024 02:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 14 Jan 2024 02:52 PM IST
विज्ञापन
हिसार। सूर्यनगर अंडरपास के ऊपर से शनिवार देर शाम को एक तेज रफ्तार कार नीचे गिर गई, जिस कारण कार में सवार दो लोगों को चोटें आईं हैं। आसपास के लोगों ने घायलों को कार के अंदर से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। घटना के बाहर करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारियों ने जाम खुलवाया।
जानकारी के अनुसार साढ़े छह बजे एक नई कार सूर्यनगर अंडरपास के ऊपर पहुंची। चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार ऊपर से नीचे अंडरपास में गिर गई। गनीमत रही की नीचे कोई वाहन उस समय नहीं गुजर रहा था। नीचे गिरने के कारण कार के दोनों एयरबैग खुल गए, जिस कारण आगे बैठे लोगों को ज्यादा चोटें नहीं आईं। पुलिस घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।