फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Car Driver dies in collision between bus and car in Hisar of Haryana

हादसा: हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर रोडवेज बस और सिंचाई विभाग की गाड़ी टकराई, गाड़ी चालक की मौत

Wed, 05 Jan 2022 05:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 05 Jan 2022 05:56 PM IST
सार

हादसे में टक्कर के बाद सिंचाई विभाग की गाड़ी पलट गई। इसमें गाड़ी चालक की मौत हो गई और सिंचाई विभाग के आदमपुर उपमंडल के एसडीओ धर्मबीर दांगी घायल हो गए। बस में बैठे दो लोगों को भी चोट आई है।

विज्ञापन
Car Driver dies in collision between bus and car in Hisar of Haryana
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर गांव तलवंडी राणा के पास बुधवार सुबह साढ़े 8 बजे रोडवेज बस ने नहरी विभाग की बोलेरो गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो बुरी तरह से चकनाचूर होकर करीब दस मीटर दूर गड्ढों में जा गिरी। इस दौरान बोलेरो चालक 38 वर्षीय जयबीर की मौत हो गई, जबकि एसडीओ धर्मबीर दांगी गंभीर घायल हो गए। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नहर विभाग के एसडीओ धर्मबीर दांगी अपनी सरकारी गाड़ी में सवार होकर टोहाना जा रहे थे। गाड़ी बालक गांव हाल नहर कॉलोनी निवासी चालक जयबीर चला रहा था। सुबह करीब 8 बजे जब गाड़ी तलवंडी राणा के पास पहुंची तो टोहाना की ओर से आ रही रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में रोडवेज बस का अगला हिस्सा और बोलेरो गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों की मदद से बोलेरो सवार दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने जयबीर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, धर्मबीर दांगी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, अभी उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। धर्मबीर गांव रोहतक जिले के गांव मदीना के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने बुधवार दोपहर ढाई बजे पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने पैतृक गांव बालक में जयबीर का अंतिम संस्कार किया। सदर थाना पुलिस ने मृतक जयबीर के भाई की शिकायत पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

गांव बालक निवासी जयबीर नहरी विभाग में चालक के पद पर कार्यरत था। करीब 17 साल पहले जयबीर की शादी हुई थी। उसकी तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी 15 साल, जबकि दो बेटियां 13 व 11 साल की हैं। वह हमेशा अपनी बेटियों को जागरूक करता था। हादसे से तीन बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया। जयबीर का छोटा भाई मदन 100 मीटर दौड़ में नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट है। जयबीर अपने परिवार के साथ हिसार नहर कॉलोनी में रह रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed