फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Car collided with bike, woman and unborn child died, husband's leg amputated

Hisar News: कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला और गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत, पति की कटी टांग

Thu, 17 Aug 2023 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 17 Aug 2023 10:02 PM IST
विज्ञापन
Car collided with bike, woman and unborn child died, husband's leg amputated
हांसी (हिसार)। नागरिक अस्पताल के सामने तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें 9 महीने की गर्भवती महिला व उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। महिला के पति रवि की टांग कट गई। गर्भवती महिला ममता जमावड़ी गांव की रहने वाली थी।
विज्ञापन

रवि के पिता बलराज ने बताया कि वह जमावड़ी गांव के स्थायी निवासी हैं। उसके दो लड़के व दो लड़कियां हैं। सभी शादीशुदा हैं। रवि उसका सबसे छोटा बेटा है। पुत्रवधू ममता के 9 महीने की गर्भवती थी। 16 अगस्त को सुबह करीब 10 बजे उसका बेटा रवि बाइक पर अपनी पत्नी ममता को प्रसव पीड़ा होने के कारण नागरिक अस्पताल में लेकर आया था। साथ में रवि का 3 साल का बेटा वीर भी साथ। डॉक्टर ने ममता में खून की कमी बताई। इसके बाद ममता को हांसी नागरिक अस्पताल में ही दाखिल करके खून चढ़ाया था। बलराज ने बताया कि वे 16 अगस्त की शाम करीब 6 बजे बाइक पर सवार होकर अस्पताल में खाना उनका खाना देने आए थे। खून चढ़ने के बाद रात करीब साढ़े 11 बजे ममता को छुट्टी मिल गई। इसके बाद रवि अपनी बाइक पर ममता व बेटे वीर को बैठाकर घर के लिए निकले। जैसे ही बाइक नागरिक अस्पताल के मेन गेट के बाहर सड़क पर पहुंची तो पुरानी कचहरी चौक की ओर से तेज रफ्तार आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और मौके से कार चालक भाग गया।
विज्ञापन

बलराज ने बताया कि वह व उसका एक परिजन उनकी बाइक के पीछे-पीछे ही चल रहे थे। एक्सीडेंट होते ही रवि, ममता व बच्चा वीर काफी दूर-दूर जाकर गिरे। जिनको नागरिक अस्पताल में लाया गया गया। चोटें गंभीर होने के कारण तीनों को हिसार नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। बलराज ने बताया कि हादसे के दौरान उसके बेटे रवि का दायां पैर मौके पर ही कट गया था। बच्चे वीर को भी चोटें आईं। ममता की हालत अधिक गंभीर होने के कारण उसको हिसार के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान ममता की मौत हो गई व गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई। सिटी पुलिस ने रवि के पिता बलराज की शिकायत पर चालक कार हांसी निवासी राजेश पर केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है। वीरवार शाम करीब साढ़े चार बजे पुलिस ने ममता के शव का पोस्टमार्टम करवाकर ममता व उसके गर्भ में पल रहे बच्चे के शव को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed