{"_id":"57741e634f1c1b007479b0d7","slug":"capton-abhimanu-dusyant-chautala-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्यंत तथ्य दें या फिर जनता के सामने मांगे माफी ः कैप्टन अभिमन्यु ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्यंत तथ्य दें या फिर जनता के सामने मांगे माफी ः कैप्टन अभिमन्यु
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार
Updated Thu, 30 Jun 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Capton Abhimanyu
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला की ओर से लगाए गए आरोपों को पूरी तरह से झूठे, बेबुनियाद, मनगढ़ंत और शरारतपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार किसी भी तरह के भाई भतीजावाद में विश्वास नहीं रखती। सरकार ने 20 महीने के शासन काल में दिखा दिया है कि सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है।
विज्ञापन
वित्त मंत्री ने कहा कि इनेलो नेताओं को जब सरकार पर आरोप लगाने के लिए कोई मुद्दा नहीं मिला तो वे मनगढ़ंत आरोप लगाकर सरकार की छवि खराब करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा की इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला जनता के सामने साबित करें की हरियाणा सरकार ने कौन सा 500 करोड़ का टेंडर उनके परिवार से जुड़ी कंपनी को दिया है। अगर वे ऐसा नहीं करते तो उन्होंने उन पर और सरकार पर जो भी झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगाये हैं इसके लिए उन्हें बिना देरी के सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा की इनेलो नेता को भविष्य में कोई भी बयान देने से पहले तथ्यों की परख करनी चाहिए। अपना होम वर्क ठीक से कर लेना चाहिए।
विज्ञापन
वित्त मंत्री ने कहा की हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने के बाद उनके परिवार के किसी भी सदस्य को किसी भी तरह का लाभ मिलने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता। उनके लिए सदैव राजनीति और व्यवसाय अलग अलग विषय हैं। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा की उनके परिवार के सदस्यों से जुड़ी कम्पनी हरियाणा ही नहीं बल्कि देश विदेश में पूरी पारदर्शिता से कई दशकों से काम कर रही हैं। उन्होंने कहा की वे अपने व्यवसाय को छोड़कर समाज और देश की सेवा के लिए राजनीति में आए हैं, जबकि इनेलो के नेताओं ने सदैव राजनीति को व्यवसाय मानकर ही काम किया।
विज्ञापन