फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Captain's Express is not go well with District Expectations

जिले की उम्मीदों की पटरी पर नहीं दौड़ सकी कैप्टन की एक्सप्रेस

Tue, 07 Mar 2017 12:08 AM IST
amarujala/Hisar
amarujala/Hisar Updated Tue, 07 Mar 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
इस बार कैप्टन की एक्सप्रेस जिले की उम्मीदों की पटरी पर नहीं दौड़ सकी। पिछले बजट में हिसार के लिए कई एलान किए गए थे। बजट घोषणाओं के नाम पर केवल दो नहरों के लिए एलान है। हांसी - महम रेल लाइन को दो साल में पूरा करने का भरोसा दिलाया गया है। केंद्रीय बजट की जींद - हांसी रेल लाइन को दोहराया है।
विज्ञापन


वर्ष 2017-18 के बजट पिटारे से हिसार के लिए कोई सौगात नहीं निकली। करीब 36 पेज के बजट भाषण में हिसार का नाम ही खोजते रह गए। अगर बजट घोषणाओं का जिक्र करें तो सबसे बड़ा एलान हांसी - महम रेल लाइन के बारे में हैं। करीब चार साल कांग्रेस की तात्कालिक सरकार ने इस प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी थी। पिछले बजट में भी इस प्रोजेक्ट के लिए 300 करोड़ का एलान था। इस रेल लाइन को दो साल में पूरा कराने का एलान वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने किया है। केंद्रीय बजट में हांसी - नारनौंद - जींद नई रेल लाइन का एलान किया गया था। प्रदेश के बजट में भी इस घोषणा को दोहराया गया है। इस प्रोजेक्ट पर करीब 900 करोड़ रुपये खर्च आना है। नलवा आईटीआई के विस्तार का एलान है। इसके अलावा बजट में हिसार के लिए कुछ नहीं मिला। अगर पिछले साल से तुलना करें तो इस बार बजट में कुछ नहीं आया। पिछली बार हिसार को कॉलेज, आईटीआई, रेल लाइन, नेशनल हाइवे के अलावा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए 50 करोड़ रुपये का एलान था।
विज्ञापन


पिछले बजट की घोषणा
हिसार एयरपोर्ट 50 करोड़ - 8.43 करोड़ से तीन हैंगर निर्माण चल रहा है। अन्य काम दूसरे फेज में होंगे
उगालन में महिला कॉलेज - 7.5 एकड़ जमीन ट्रांसफर हुई। ड्राइंग चीफ आर्किटेक्ट के पास विचाराधीन
उकलाना में महिला कॉलेज - उकलाना खंड के गांव मुगलपुरा में कॉलेज भवन निर्माण हो रहा है
उकलाना में आईटीआई - सूरेवाला चौक के पास आईटीआई के लिए जमीन ट्रांसफर की प्रक्रिया चल रही
हांसी-महम रेल लाइन : 300 करोड़ - रोहतक राजस्व विभाग को बजट जारी होगा
फोरेसिंक साइंस लैब - फिलहाल भवन तैयार किया जा रहा है
तोशाम-बाढडा-सतनाली को स्टेट हाइवे से नेशनल हाइवे - फिलहाल एनएच के पास विचाराधीन

डिस्ट्रीब्यूटरी के लिए 14 माह बाद बजट का एलान
वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने करीब 14 महीने पहले एक नवंबर 2015 को राजकीय कॉलेज के मैदान में आयोजित जनसभा में हिसार मेजर डिस्ट्रीब्यूटरी तथा पेटवाड डिस्ट्रीब्यूटरी की रो माडलिंग, पुनरुद्धार के लिए एलान किया था। सोमवार को वित्तमंत्री ने इस कार्य के बजट का प्रावधान किया है। प्रदेश की 11 डिस्ट्रीब्यूटरी के लिए 150 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या थी उम्मीदें
- हिसार में इंटरनेशनल एयरपोर्ट की संभावनाओं को लेकर नई एवियेशन यूनिवर्सिटी की संभावना थी।
- एयरपोर्ट विस्तार को लेकर इस बार बडे़ बजट की उम्मीद थी।
- जिले में कुछ औद्योगिक एरिया की उम्मीद थी।
- किसी नए इंस्टीट्यूट को लेकर लोगों में उम्मीद थी।
- नलवा हलके में नहरी पानी के लिए प्रोजेक्ट की उम्मीद थी
- बरवाला में नए सेक्टर विकसित करने की उम्मीद थी
- एचएयू, लुवास के साथ जोड़कर किसी फूड प्रोसेसिंग यूनिट की उम्मीदें थीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed