फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   canse Register on congress leader and 50 other for blocking traffic

रोड जाम करने पर कांग्रेस नेता समेत 50 पर केस दर्ज

Thu, 09 Feb 2017 12:54 AM IST
amar ujala/ Hisar
amar ujala/ Hisar Updated Thu, 09 Feb 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
गंगवा रोड पर प्रॉपर्टी डीलर 28 वर्षीय उमेद सिंह की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को शव सड़क पर रखकर जाम लगाने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने कांग्रेस नेता राजेश संदलाना, सोथा के सात ग्रामीणों और 10 नामजद समेत 50 लोगों के खिलाफ रास्ता जाम करने और धारा 144 का उल्लंघन करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

नई अनाज मंडी चौकी पुलिस ने कांग्रेस किसान जिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश संदलाना, मंदीप वकील, अजमेर और गांव सोथा के दिलबाग, रामभज, ऋषिपाल, बिजेंद्र, सुंदर, कर्मबीर, महाबीर और 30-40 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि इन लोगों ने बुधवार को सिविल अस्पताल मोड़ पर रास्ता रोका और धारा 144 का उल्लंघन किया, जिससे आने-जाने वाले वाहन चालकों और लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। सिटी थाना पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यह है मामला
उमेद रविवार को गंगवा रोड के अमर एनक्लेव में ऑफिस में बैठा था। उसकी धर्मा और अन्य के साथ बहस हो गई थी। इस पर उमेद के माथे में गोली मार दी गई थी। उमेद ने सोमवार को एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया था। पुलिस ने इस बारे में सलेमगढ़ के धर्मा और आजाद नगर के बलविंद्र उर्फ बाली, अनिल बैनीवाल, युद्धवीर उर्फ गट्टू के खिलाफ केस दर्ज किया था। हत्या के आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed