फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Candle march taken out to get justice for the teenager

Hisar News: किशोरी को न्याय दिलाने के लिए निकाला कैंडल मार्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Candle march taken out to get justice for the teenager
हिसार। किशोरी को न्याय दिलवाने के लिए कैंडल मार्च निकालते। - फोटो : Hisar
हिसार। जिले के एक गांव के जलघर में मिले किशोरी के शव के मामले में सोमवार शाम को शहर में कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च के दौरान हर चौक-चौराहे पर जाम लगने से वाहन चालकों को परेशानी हुई। किशोरी को न्याय दिलाने के लिए नागोरी गेट पर मोमबत्तियां जलाई गई। इस दौरान करीब 15 मिनट जाम लगा रहा। जाम को देखते हुए यातायात पुलिस केे रूट डायवर्ट करना पड़ा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक किशोरी को न्याय नहीं मिलेगा गांव में धरना जारी रहेगा। कैंडल मार्च में परिजन, ग्रामीणों और जन संगठनों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

किशोरी को न्याय दिलवाने के लिए गठित की गई 31 सदस्यों की कमेटी ने पहले घोषणा की थी कि 12 दिसंबर को हिसार में कैंडल मार्च निकाला जाएगा। इसके चलते शाम चार बजे से क्रांतिमान पार्क में ग्रामीण और अन्य जनसंगठनों के सदस्य एकत्रित हुए। करीब साढ़े पांच बजे के बाद सभी हाथों में कैंडल और मशाल लेकर चले। इस दौरान आईजी चौक, रानी लक्ष्मीबाई चौक, बीकानेर चौक, पारिजात चौक से नागोरी गेट तक जाम रहा। इस दौरान यातायात पुलिस ने वाहनों को गुरु नानक देव स्कूल की तरफ से निकाला।

हिसार। किशोरी को न्याय दिलवाने के लिए कैंडल मार्च निकालते।

हिसार। किशोरी को न्याय दिलवाने के लिए कैंडल मार्च निकालते।- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed