फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Canal guards who went to stop theft of canal water were beaten up

नहरी पानी चोरी रोकने गए कैनाल गार्ड से की मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Canal guards who went to stop theft of canal water were beaten up
बीड माइनर पर रूप कैनाल गार्ड के साथ शुक्रवार को मारपीट की गई। रूप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सुबह 11 बजे बीड माइनर पर गश्त पर था। उसने देखा कि 3400 लेफ्ट साइड पर सुखदेव पहलवान नाम का एक व्यक्ति नहर में प्लास्टिक का पाइप लगा कर चोरी कर रहा है। जब मैंने उसे पाइप हटाने के लिए कहा तो उसने मेरे साथ मारपीट, गाली-गलौज व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का काम किया। इसको लेकर सिंचाई विभाग हांसी ब्रांच प्रधान संदीप पूनिया ने कहा कि वह जल्द अपनी टीम की बैठक लेंगे और आए दिन हमारे कर्मचारियों के साथ हो रही मारपीट को लेकर बड़ा फैसला लेंगे। एक सप्ताह में यह मारपीट की चौथी घटना है। पूनिया ने कहा कि वह पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि आरोपी सुखदेव पहलवान के खिलाफ मामला दर्ज कर सलाखों के पीछे भेजने का काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed