फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Campaign to make the city free of stray animals started again, 30 stray animals caught on the first day

Hisar News: शहर को बेसहारा पशु मुक्त बनाने के लिए अभियान फिर से शुरू, पहले दिन पकड़े 30 बेसहारा पशु

Sat, 02 Aug 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 02 Aug 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Campaign to make the city free of stray animals started again, 30 stray animals caught on the first day
हांसी। शहर को बेसहारा पशु मुक्त बनाने के उद्देश्य से बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान शनिवार से फिर से शुरू किया गया। अभियान के पहले दिन आमटी झील के पास से 30 बेसहारा पशु पकड़े गए। इन्हें तोशाम रोड स्थित हरियाणा गोशाला में छोड़ा गया। हालांकि छह महीने में 1440 पशु पकड़े जा चुके हैं लेकिन शहर फिर भी बेसहारा पशु मुक्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन

फिलहाल शहर में हर क्षेत्र में बेसहारा पशु घूम रहे हैं। नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी व चेयरमैन प्रवीन ऐलावादी की मौजूदगी में बेसहारा पशुओं को पकड़ने का काम शुरू किया गया लेकिन इस बार अधिकारियों ने अवैध बाड़े व डेयरी संचालकों पर कार्रवाई का मन भी बनाया गया। अधिकारियों का कहना है कि गायों को दूध निकालकर उन्हें सड़कों पर छोड़ देने वाले अवैध बाड़ा व डेयरी संचालकों पर जुर्माना लगाया जाएगा। पहले जुर्माने करीब 5 हजार रुपये का होगा। हरियाणा सरकार ने प्रदेश को बेसहारा पशुओं बनाने के लिए 1 से 31 अगस्त तक अभियान चलाने के लिए निर्देश दिए हैं। इसी के तहत हांसी में अभियान शुरू किया गया है। हालांकि नगर परिषद ने जनवरी महीने से ही 1800 रुपये प्रति पशु के हिसाब से टेंडर दिया हुआ है। इसी फर्म के माध्यम से फिर से काम शुरू कराया गया है। वहीं अधिकारी शहर के बेसहारा पशु मुक्त बनाने की डेडलाइन लगातार बढ़ाते रहे हैं। पहले एसडीएम ने 15 जून का समय दिया गया था। बाद में इसे बढ़ा कर 15 जुलाई कर दिया गया। लेकिन अब तक शहर बेसहारा पशु मुक्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन


टैग वाली गाय मिली घुमती
अभियान के दौरान टीम को एक पीले रंग के टैग वाली गाय घूमती हुई मिली। यह गाय कौनसी गोशाला की है, इसकी जानकारी के लिए टैग की फोटो पशु चिकित्सालय में भेजी गई है। वहां से जानकारी मिलने पर गोशाला संचालक से कारण पूछा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------


बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान पहले से चल रहा है। अब इसे गति देंगे। पहले दिन 30 पशु पकड़े हैं। अभियान अब प्रतिदिन चलेगा। अवैध बाड़ों व डेयरियों पर भी कार्रवाई होगी। - डॉ़ सुरेश चौहान, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, हांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed