फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Campaign to catch destitute animals will start from today

Hisar News: आज से शुरू होगा बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान

Thu, 15 Feb 2024 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 15 Feb 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Campaign to catch destitute animals will start from today
हिसार। शहर सहित जिलेभर में शुक्रवार को बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री के बेसहारा गोवंश मुक्त हरियाणा मुहिम के तहत यह 15 दिनों के लिए अभियान चलाया जाएगा। शहर में यह अभियान निकाय व गांवों में पंचायतों के माध्यम से चलाया जाएगा। शहर पहुंचे हरियाणा गो सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण गर्ग ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

श्रवण गर्ग नगर निगम के ढंढूर स्थित गोअभयारण्य में गए। उन्होंने निगम अधिकारियों व गोअभयारण्य का रखरखाव कर रही गोसेवा फाउंडेशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्हाेंने कहा कि चूंकि पहले चरण में नंदी पकड़े जाएंगे जो नंदी यहां लाए जाएंगे, उनका वर्गीकरण करें। देसी नस्ल के अच्छे नंदियों को गोशालाओं को दिया जाएगा, जबकि क्रॉसब्रीड नस्ल के नंदी गोअभयारण्य में रखे जाएंगे। निगम अधिकारियों ने चेयरमैन को बताया कि अभी तक वह प्रतिदिन 50 से 60 गोवंश ही पकड़ रहे थे। मगर शुक्रवार को यह संख्या 200 कर दी जाएगी। इसके लिए तहबाजारी टीम की भी मदद ली जाएगी। पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वह गोअभयारण्य में आने वाले पशु की टैगिंग का कार्य करेंगे। अगर किसी पशु को इलाज की जरूरत पड़ती है तो उसे इलाज उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर में करीब 3 हजार नंदी सड़कों पर हैं।
विज्ञापन


लुवास में भ्रूण प्रत्यारोपण लैब का किया दौरा
इस दौरान चेयरमैन श्रवण गर्ग ने लुवास में भ्रूण प्रत्यारोपण लैब का दौरा किया। इस तकनीक को लेकर उन्होंने वैज्ञानिकों के साथ विचार विमर्श भी किया। इसके अलावा इस तकनीक से बछड़ा-बछड़ी पैदा करने के लिए चयनित किए गए गोवंश को भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले में गोशालाएं 9400 गोवंश लेने काे तैयार
पत्रकारों से बातचीत में चेयरमैन गर्ग ने बताया कि जिले में गोशालाएं 9400 गोवंश लेने को तैयार हैं। जिले में वर्तमान में 62 पंजीकृत गोशालाएं हैं। उन्होंने बताया कि गोअभयारण्य में और 15 एकड़ की चहारदीवारी की गई है। यहां जल्द ही शेड भी बनाए जाएंगे। गोअभयारण्य के लिए दी गई पूरी 50 एकड़ जमीन का इस्तेमाल किया जाएगा। इस अवसर पर पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. सुभाष जांगड़ा, लुवास के अनुसंधान निदेशक डॉ. नरेश जिंदल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed