फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Campaign launched to regularise illegal drinking water and sewerage connections

Hisar News: अवैध पेयजल और सीवरेज कनेक्शनों को नियमित करने के लिए अभियान शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Campaign launched to regularise illegal drinking water and sewerage connections
सिवानी मंडी में विभागीय कर्मचारियों की बैठक लेते उपमंडल अभियंता कंवरपाल परिहार। स्रोत : विभाग - फोटो : 1
सिवानी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने शहर में अवैध पेयजल और सीवरेज कनेक्शनों को नियमित करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। सभी 16 वार्डों में घर-घर सर्वे के दौरान करीब चार हजार अवैध कनेक्शन चिह्नित किए गए हैं। अब विभागीय टीमें घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं और मौके पर ही आवेदन प्रक्रिया पूरी करवा रही हैं।
विज्ञापन

उपमंडल अभियंता कंवरपाल परिहार ने बताया कि विभाग का उद्देश्य कार्रवाई करना नहीं बल्कि अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को वैध व्यवस्था से जोड़ना है। नगर में वर्तमान में 3,457 वैध पेयजल और 1,548 वैध सीवरेज कनेक्शन दर्ज हैं। अवैध कनेक्शनों को बिना किसी अतिरिक्त जुर्माने के केवल निर्धारित फाइल शुल्क पर नियमित किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पेयजल कनेक्शन के लिए 1,050 रुपये और सीवरेज कनेक्शन के लिए 500 रुपये फाइल शुल्क निर्धारित है। विभागीय टीमें मौके पर ही आवेदन भरवाकर आवश्यक दस्तावेज ले रही हैं, जिससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। साथ ही कर्मचारियों को पाइपलाइन में लीकेज, जाम और अन्य तकनीकी खराबियों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

:::::::::::::::::::::::::
विभाग नागरिकों को स्वच्छता, जल संरक्षण और पौधरोपण के प्रति भी जागरूक कर रहा है। अवैध पेयजल कनेक्शन नियमित कराएं। बारिश के मौसम में पशुओं का गोबर, पॉलिथीन और प्लास्टिक ये बने उत्पाद नालियों में नहीं डालें। - दीपक मलिक, जेई (कनिष्ठ अभियंता), जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed