फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Came on the pretext of fixing locks and stole jewelery from the house

Hisar News: ताले ठीक करने के बहाने आए घर से चुरा ले गए गहने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Came on the pretext of fixing locks and stole jewelery from the house
हिसार। बस स्टैंड के पास की इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी के एक घर से चोर शनिवार को गहने चोरी कर ले गए। तब परिवार के सदस्यों को पता नहीं चला। सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी इंदू जैन पत्नी अशोक कुमार जैन ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 19 अप्रैल को गली में एक व्यक्ति साइकिल लेकर ताले ठीक करने के बारे में आवाज लगा रहा था। उक्त शक्स को इंदू ने बुला लिया और एक ताला ठीक करने के लिए दे दिया। उक्त शख्स ने ताला ठीक करके दे दिया। फिर इंदू ने एक और ताला ठीक करने के लिए कहा तो वह कहने लगा कल आकर कर दूंगा। फिर 20 अप्रैल को दोपहर करीब दो बजे दो व्यक्ति ताला ठीक करने के लिए आए। उनमें एक वही था, जो पहले दिन आया था। उनमें से एक व्यक्ति कमरे के अन्दर बैठ गया और दूसरा व्यक्ति कमरे के गेट का ताला ठीक करने लग गया। उस दौरान इंदू कमरे के गेट के आगे बाहर बैठी रही। वे बाद में काम करके चले गए। अगले दिन पुत्रवधू अंजलि ने अलमारी चेक की तो अंदर रखे गहने गायब मिले।
विज्ञापन

पुलिस ने फुटेज कब्जे में ली
सिटी थाना पुलिस कर्मियों ने शिकायत मिलने पर मौके का मुआयना किया और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। फुटेज में दो व्यक्ति आते-जाते दिख दिखे। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर चोरों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed