{"_id":"a23f1edfa2c3a12e708b2e7378b2926d","slug":"bypass-south-in-three-years-has-not-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" तीन साल में भी नहीं बन पाया साउथ बाईपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल में भी नहीं बन पाया साउथ बाईपास
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Sun, 28 Sep 2014 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितंबर माह के खत्म होने के साथ ही साउथ बाईपास को शुरू हुए पूरे तीन साल हो गए हैं। मगर अभी तक बाईपास का काम अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन
हालांकि इस बाईपास को सितंबर 2013 में ही बनकर तैयार होना था। अब तो इस बाईपास के नए साल में ही पूरा होने की उम्मीद है।
उधर, बाइपास का ठेकेदार ने निर्माण कार्य रोक दिया है। ठेकेदार का आरोप है कि पेमेंट न होने के चलते उसने ऐसा किया है।
यह काम अभी बाकी
राजगढ़ रोड से लेकर घोड़ा फार्म गेट तक (5.8 किमी) के रोड़ी बिछाई जानी अभी बाकी है। इसके अलावा राजगढ़ रोड से लेकर घोड़ा फार्म से लेकर 2.920 किलोमीटर आगे तक सड़क भी बनाई जानी है।
साथ ही तोशाम बाईपास पर (बालसमंद माइनर) और घोड़ा फार्म के पास (हिसार डिस्ट्रीब्यूटरी माइनर) पर पुल बनना भी अभी पेंडिंग है।
ठेकेदार ने रोका काम
उधर, ठेकेदार ने भी फिलहाल काम रोका हुआ है। ठेकेदार रघुविंद्र का कहना है कि उसकी करीबन तीन करोड़ रुपये की पेमेंट अटकी हुई है।
इस कारण से उसने काम बीच में ही रोक दिया है। ठेकेदार का यह भी आरोप है कि अभी तक विभाग उसे रिवाइज्ड रेट देने को भी तैयार नहीं हुआ है।
ठेकेदार के मुताबिक जब तक उसकी पेमेंट नहीं होगी, तब तक काम शुरू नहीं होगा। हालांकि उसका कहना है कि इस मामले को लेकर अक्टूबर के शुरू में अधिकारियों के साथ बैठक होनी है।
विज्ञापन
सीएम ने की थी घोषणा
इस प्रोजेक्ट की घोषणा सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने की थी। घोषणा के समय उन्होंने कहा था कि इस बाईपास के अंतर्गत आने वाली जमीन पूरी सरकारी है।
इस वजह से यह प्रोजेक्ट निर्धारित अवधि (2 साल) से पहले ही पूरा हो जाएगा। उधर, जब प्रोजेक्ट दो साल में पूरा नहीं हुआ,
तो नलवा से विधायक संपत सिंह ने विधानसभा में यह मुद्दा भी उठाया था और उस समय मंत्री रणदीप सुरजेवाला ने यह कहा था कि यह प्रोजेक्ट जून 2014 में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
यह है प्रोजेक्ट
साउथ बाईपास की कुल लंबाई 21.490 किलोमीटर है। इस प्रोजेक्ट पर काम सितंबर 2011 में शुरू हुआ था और इसे सितंबर 2013 तक पूरा करना था।
यह बाईपास दिल्ली रोड, तोशाम रोड, राजगढ़ रोड, बालसमंद रोड, लुदास-शाहपुर रोड और सिरसा रोड को आपस में जोड़ता है।
इस बाईपास के बनने से शहर वासियों को जाम की स्थिति और भारी वाहनों से काफी हद तक निजात मिलेगी।
मेरी पेमेंट अभी पेंडिंग पड़ी है। इस वजह से मैंने काम रोक दिया है। इसके अलावा विभाग ने अभी तक टेंडर के रेट रिवाइज्ड नहीं किए हैं। प्रोजेक्ट विभाग के चलते लेट हुआ है, मेरी वजह से नहीं।
रघुविंद्र, ठेकेदार
मुझे फिलहाल लेटेस्ट प्रोग्रेस रिपोर्ट मालूम नहीं है। आप इस बारे में एक्सईएन से बात कीजिए। वे आपको सही ढंग से रिपोर्ट देंगे।
आरके चावला, एसई, पीडब्ल्यूडीबीएंडआर