{"_id":"ccab0f56c7b34d29c3f2dd8466aa5769","slug":"businessman-missing-with-22-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइस लाख की नकदी लेकर चला था, लापता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइस लाख की नकदी लेकर चला था, लापता
जींद/ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2013 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव रामगढ़ का व्यवसायी रवि पंवार शुक्रवार को लगभग 22 लाख की नगदी समेत संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। शनिवार देर शाम शहर थाना पुलिस ने पंवार की कार देवीलाल ग्राउंड में दिल्ली अस्पताल के पास से लावारिस हालात में बरामद की। लापता व्यवसायी के चाचा की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है।
गांव रामगढ़ निवासी व्यवसायी रवि पंवार तीन दिसंबर को काम से दिल्ली गया था। छह दिसंबर को रवि लगभग 22 लाख रुपये की नगदी के साथ अपनी ससुराल शाहपुर (सोनीपत) से जींद के लिए रवाना हुआ था। सवा चार बजे तक रवि अपने चाचा सतपाल के संपर्क में भी रहा, लेकिन उसके बाद रवि ने अपने चाचा के फोन को रिसीव नहीं किया और उसी दिन लगभग सात बजे उसका फोन बंद हो गया।
परिजनों ने रवि के बारे में हर जगह पूछताछ की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। रवि का कोई सुराग न लगने पर उसके चाचा सतपाल ने शहर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। सतपाल ने आरोप लगाया कि अज्ञात लोगों ने उसके भतीजे रवि का अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन
बाद में पुलिस ने सूचना के आधार पर देवीलाल ग्राउंड के पास दिल्ली अस्पताल के पास से लावारिस हालात में रवि की कार को बरामद किया। सतपाल ने बताया कि रवि प्रॉपर्टी और बीमा का काम करता है। हाल ही में रवि ने शहर में एक दुकान खरीदी थी। जिसकी पेमेंट वह रिश्तेदारों से लेकर आया था। पुलिस ने सतपाल की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।