फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Business of dry fruits flourishes in winter...Helpful for children's brain development

Hisar News: ठंड में ड्राई फ्रूट का कारोबार गर्म....बच्चों के दिमागी विकास में सहायक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Business of dry fruits flourishes in winter...Helpful for children's brain development
दुकान पर ड्राई फ्रूट खरीदती युवती। 
हिसार। ठंड का मौसम शुरू होते ही ड्राई फ्रूट्स का कारोबार गर्म हो गया है। हालांकि इस बार पिछले साल के मुकाबले ड्राई फ्रूट्स के रेटों में बढ़ोतरी हुई है। ड्राई फ्रूट्स का कारोबार करने वालों के मुताबिक ठंड बढ़ने के साथ ही इनकी बिक्री और बढ़ेगी। उधर, डाइटीशियन की मानें तो ड्राई फ्रूट्स 5 साल तक के बच्चे के दिमागी विकास में काफी सहायक होते हैं। सर्दी के साथ-साथ शादियों में भी ड्राई फ्रूट की काफी डिमांड है। इस साल ड्राई फ्रूट के दामों में बढ़ोतरी हुई है। इनके रेट में प्रति किलोग्राम पर 100 से 500 रुपये की वृद्धि हुई है। ड्राई फ्रूट्स की क्वालिटी के हिसाब से कम या ज्यादा रेट हैं। बाजार में देसी के साथ-साथ विदेशी ड्राई फ्रूट्स भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


-------

ड्राई फ्रूट प्रति किलोग्राम

बादाम-800 रुपये

काजू-900 रुपये

किशमिश-500 रुपये

अखरोट-800 रुपये

पंपकिन सीड्स-450 रुपये

सनफ्लावर सीड्स-300 रुपये

अंजीर-1500 रुपये

छुआरा-250 रुपये

गूंद-200 रुपये

पिस्ता-1200 रुपये

-----------------

- अब सर्दी के साथ-साथ शादियों का सीजन हैं। अब ड्राई फ्रूट की बिक्री में तेजी आई है। जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी, इनकी बिक्री में और बढ़ोतरी होगी। - मनोज, दुकानदार
विज्ञापन


- लोग अब हेल्थ को लेकर काफी जागरूक हो गए हैं। चूंकि सर्दियों में खाना-पीना सेहत को लगता है तो वे ड्राई फ्रूट को अपने खानपान में शामिल करते हैं। - हरीश, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------

सर्दी में शरीर को गर्मी की होती है जरूरत

अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में डाइटीशियन अनुराधा ठाकुर ने बताया कि सर्दी में हमारे शरीर को गर्मी की जरूरत होती है। ड्राई फ्रूट में गुड्स् फैट्स होते हैं, जिनमें ओमेगा थ्री व ओमेगा 6 शामिल हैं। ये ड्राई फ्रूट में ज्यादा होते हैं। ये हमें अन्य खाद्य पदार्थों से नहीं मिलते। अगर कोई नॉन वेज खाता है तो ये मछली के तेल में भी होते हैं। ये हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। अंजीर हमारी हड्डियों को मजबूती देते हैं। बुढ़ापे में हड्डियों से संबंधी ज्यादा समस्या आती है तो उन लोगों को अंजीर का सेवन करना चाहिए। बादाम व अखरोट बच्चों के दिमाग को विकसित करते हैं। पांच साल की उम्र तक हमें बच्चों को बादाम व अखरोट खिलाने चाहिए। इस दौरान बच्चों को पंपकिन व चिया सीड्स भी दिए जा सकते हैं, जो पोषक तत्वों की मात्रा को बढ़ाते हैं।


--------------

ड्राई फ्रूट का सेवन से पहले इन बातों का रखे ध्यान

अनुराधा ठाकुर के मुताबिक किडनी के रोगियों को ड्राई फ्रूट का सेवन नहीं करना चाहिए। हार्ट संबंधी रोग है तो काजू का सेवन न करें। बादाम व अखरोट कम मात्रा में खा सकते हैं। शुगर के मरीज किशमिश नहीं खा सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed