{"_id":"57756a2d4f1c1b747179abab","slug":"burning-house-burning-house-in-hisar-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"...जब पूजा-पाठ के लिए लगाई धूपबत्ती ने ही जला दिए सपने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...जब पूजा-पाठ के लिए लगाई धूपबत्ती ने ही जला दिए सपने
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Fri, 01 Jul 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
घर जला
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मिलकपुर में एक विधवा के घर में आग लगने से सारा सामान जल गया। आग लगने का पता चलने पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
आवास की मालकिन विधवा कृष्णा देवी ने बताया कि वह घर में धूपबत्ती जलाकर बाहर पशुओं को पानी पिलाने के लिए गई थी। इसी बीच पीछे से धूपबत्ती ने आग का रूप धारण कर लिया। कृष्णा देवी ने बताया कि इस घटना में उनके घर पर रखी चारपाई, कपड़े, फ्रिज, गेहूं और 8 हजार की नकदी सहित सब कुछ जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने जब घर से धुआं निकलते देखा तो इसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। कृष्णा देवी का कहना है कि इस घटना में तो उनका सब सामान जलकर खाक हो गया, कुछ भी नहीं बचा।
विज्ञापन
उन्होंने मांग की है कि उन्हें सरकार द्वारा उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।