फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Buniyaad Mission Level-1 result released

Hisar News: बुनियाद मिशन लेवल-1 का परिणाम जारी, सर्वाधिक बेटियां पास

Fri, 17 Jan 2025 09:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 17 Jan 2025 09:59 PM IST
विज्ञापन
Buniyaad Mission Level-1 result released
हिसार। मिशन बुनियाद लेवल-1 का परीक्षा-परिणाम शुक्रवार को जारी किया गया, जिसमें 22 जिलों से कुल 62,180 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से कुल 21,138 परीक्षार्थी पास हुए हैं। विशेष बात है कि लेवल-1 की परीक्षा में बेटियां आगे रही हैं। 11,718 लड़कियों ने मिशन बुनियाद लेवल 1 की परीक्षा पास की है, जबकि 9,420 लड़के पास हुए हैं।
विज्ञापन

अब मिशन बुनियाद लेवल टू की परीक्षा 28 जनवरी को होगी, जिसमें प्रदेश के 21,138 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले 8वीं कक्षा के विद्यार्थी मिशन बुनियाद लेवल-1, 2 व 3 की परीक्षा देते हैं, जिनमें से सुपर-100 विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें आईआईटी सहित अन्य प्रतिस्पर्धा परीक्षाओं को पास करने के लिए प्रवेश परीक्षा की तैयारी करवाई जाती है। साथ ही उन्हें चयनित विद्यार्थी को अगले चार साल तक 48,000 रुपये की छात्रवृत्ति भी दी जाती है।
विज्ञापन

हिसार जिले में भी 865 बेटियां पास
हिसार जिले में कुल 1546 विद्यार्थियों ने मिशन बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा पास की है। इनमें 681 लड़के पास हुए हैं, जबकि सर्वाधिक 865 बेटियों ने इस परीक्षा को पास किया है। टॉप विद्यार्थियों की बात करें तो हिसार जिले में हांसी स्थित खरकड़ा स्थित जीएमएस स्कूल का विद्यार्थी लोकेश शर्मा ने सर्वाधिक 155 अंक प्राप्त किए हैं, जबकि दूसरे स्थान पर हांसी स्थित ढाणी ठाकरिया जीएमएस का तनुज व तीसरे स्थान पर बरवाला स्थित नहर कोठी का राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का छात्र दीपक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जिला - कुल परीक्षा में बैठे - इतने पास - इतनी लड़कियां पास - इतने लड़के पास
- अंबाला - 3925 - 1074 - 613 - 461
- भिवानी - 2675 - 986 - 563 - 423
- चरखी दादरी - 1457 - 473 - 253 - 220
- फरीदाबाद - 1798 - 681 - 392 - 289
- फतेहाबाद - 2870 - 1097 - 610 - 487
- गुरुग्राम - 3693 - 1446 - 799 - 647
- हिसार - 3584 - 1546 - 865 - 681
- झज्जर - 1441 - 527 - 262 - 265
- जींद - 3242 - 1245 - 713 - 532
- कैथल - 3420 - 1182 - 688 - 494
- करनाल - 3221 - 1028- 605 - 423
- कुरुक्षेत्र - 4087 - 1125 - 608 - 517
- महेंद्रगढ़ - 2235 - 760 - 400 - 360
- नूंह - 2303 - 630 - 281 - 349
- पलवल - 1874 - 576 - 336 - 240
- पंचकूला - 2433 - 812 - 446 - 366
- पानीपत - 4860 - 1392 - 755 - 637
- रेवाड़ी - 1865 - 766 - 413 - 353
- रोहतक - 1418 - 543 - 301 - 242
- सिरसा - 4155 - 1454 - 795 - 659
- सोनीपत - 3183 - 1057 - 579 - 478
- यमुनानगर - 2441 - 738 - 441 - 297
- कुल - 62180 - 21138 - 11718 - 9420

मिशन बुनियाद लेवल-1 का परीक्षा परिणाम जारी हुआ है। जिसमें प्रदेश के कुल 21,138 विद्यार्थी पास हुए है, जिनमें सर्वाधिक लड़कियां 11,718 पास है। लेवल-टू की परीक्षा 28 जनवरी को होगी। - नरेंद्र भाटिया, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed