फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Buddha Purnima celebrated by organizing meditation camp, call given to adopt the teachings of Mahatma Buddha

Hisar News: ध्यान शिविर लगाकर मनाई बुद्ध पूर्णिमा, महात्मा बुद्ध की शिक्षाओं को अपनाने का किया आह्वान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Buddha Purnima celebrated by organizing meditation camp, call given to adopt the teachings of Mahatma Buddha
बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष्य में हिसार में स्थित ओशो ध्यान उपवन में आयोजित मेडिटेशन कैंप में हिस्
हिसार। ओशो ध्यान उपवन में एक दिवसीय ध्यान शिविर आयोजित करके बुद्ध पूर्णिमा धूमधाम से मनाई गई। शिविर में विभिन्न क्षेत्रों से काफी संख्या में साधकों ने हिस्सा लिया। स्वामी संजय व मां सांची ने विभिन्न सत्रों के दौरान जहां महात्मा बुद्ध की शिक्षाओं से साक्षात्कार करवाया, वहीं ध्यान साधना के महत्व को भी उन्होंने स्पष्ट किया।
विज्ञापन

इस दौरान साधकों को ध्यान की सरल विधियों का अभ्यास भी करवाया गया। इस अवसर पर गुरु मां अमृत प्रिया का जन्मदिन भी मनाया गया। ध्यान शिविर के दौरान महात्मा बुद्ध की देशनाओं से रूबरू करवाते हुए स्वामी संजय ने कहा कि महात्मा बुद्ध ने प्रेम, करुणा और अहिंसा पर आधारित मार्ग दिखाकर मानवता को नई ऊंचाइयां प्रदान की। महात्मा बुद्ध कभी यह नहीं कहते कि यह काम बुरा है और यह काम अच्छा है। बुद्ध कहते हैं कि जो बोधपूर्वक किया जाए वह अच्छा है और जो बोधहीनता से किया जाए वह बुरा है।
विज्ञापन

बुद्ध कोई धार्मिक शिक्षा नहीं देते। वे केवल चाहते हैं कि जो भी हो तुम सहज रहो। बुद्ध ने कहा है कि तुम मुझे अपनी बैसाखी मत बनाना। मेरी बैसाखी के सहारे कितनी दूर चलोगे, मंजिल तक न पहुंच पाओगे। अपनी रोशनी खुद पैदा करो। बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष्य में ओशो ध्यान उपवन में आयोजित ध्यान शिविर के दौरान साधकों ने महात्मा बुद्ध को नमन किया और उनके दिखाए मार्ग को अपनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed