{"_id":"676daa319a80519e0307e2d7","slug":"budana-double-murder-victims-families-ask-for-arms-license-for-self-defense-hisar-news-c-21-hsr1020-532797-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुडाना दोहरा हत्याकांड : पीड़ित परिवारों ने आत्म रक्षा के लिए मांगे शस्त्र लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुडाना दोहरा हत्याकांड : पीड़ित परिवारों ने आत्म रक्षा के लिए मांगे शस्त्र लाइसेंस
विज्ञापन
नारनौंद। गांव बुडाना में हुए दोहरे हत्याकांड मामले में न्याय के लिए राखी बाराहा खाप का धरना 17वें दिन भी जारी रहा। खाप ने एलान किया है कि प्रशासन जल्द ही हमारी मांगे पूरी करे, नहीं तो खाप महापंचायत कर बड़ा फैसला लिया जाएगा। पीड़ित परिवार के गुरमीत और मनदीप ने बताया कि इस घटना के बाद डर का माहौल है। प्रशासन से मांग है कि हमारे शस्त्र लाइसेंस बनाए जाएं, ताकि अपनी आत्मरक्षा कर सकें।
बाहरा खाप के प्रधान रतन सिंह मिलकपुर, मीरा मिर्चपुर, राजकुमार राखी, दिलबाग ढांडा, रामनिवास खेड़ी, उदयवीर ढांडा, ओमप्रकाश आदि ने बताया कि दोहरे हत्याकांड मामले में पुलिस आज तक इस मामले के मास्टरमाइंड तक नहीं पहुंच पाई है। पुलिस की ढीली कार्रवाई के चलते ग्रामीणों को न्याय के लिए मजबूर होकर धरने पर बैठना पड़ा। खाप की तरफ से चार मांग रखी गई हैं।
दोनों हत्याओं में शामिल सभी आरोपितों व साजिशकर्ता को हत्या और षंडयंत्र में गिरफ्तार किया जाए। जांच में ढलाई बरतने वाले सभी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई हो। पीड़ित परिवारों को अपनी रक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाए। भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए गांव में सुरक्षा के प्रबंध, सीसीटीवी कमरे और स्टेडियम का पूरा निर्माण किया जाए। जब तक इस मामले के सभी आरोपित पकड़े नहीं जाएंगे तब तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी।